Home राज्य उत्तर प्रदेश न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : विकास दुबे के एनकाउंटर पर पूर्व सांसद...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : विकास दुबे के एनकाउंटर पर पूर्व सांसद व जाप के सरंक्षक पप्पू यादव ने कहा कि योगी सरकार ने सफेदपोश को बचाने के लिए यह हत्या करवाई है

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

जब राजनीति का अपराधीकरण हो रहा था, तब राजनीति में प्रवेश कर बाहुबली नेता के रूप में अपने-आप को स्थापित करने वाले पप्पू यादव कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं। जाप द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पप्पू यादव ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में सारे ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही है। इससे साफ प्रतीत होता है कि योगी सरकार ब्राह्मणों के पीछे पड़ी है।

गौरतलब है कि कानपुर शूटआउट में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे बीते दिन एनकाउंटर में मारा गया। उत्तरप्रदेश पुलिस की मानें तो गाय-भैंस के सामने आ जाने के कारण विकास दुबे जिस गाड़ी में बैठा था वह गाड़ी पलट गई। इसके बाद विकास दुबे पुलिसकर्मियों का पिस्तौल छीनकर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर हुई और विकास दुबे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि जिस समय विकास दुबे को अस्पताल लाया गया था उस समय उसकी मौत हो चुकी थी।

विकास दुबे के एनकाउंटर पर पूर्व सांसद व जाप के सरंक्षक पप्पू यादव ने कहा कि योगी सरकार ने सफेदपोश को बचाने के लिए यह हत्या करवाई है। साथ ही जाप नेता ने कहा कि विकास दुबे की पत्नी को सरेंडर करते वक्त पुलिस द्वारा अमानवीय तरीका अपनाया गया। विकास दुबे के बेटे को शीशे पर घुटने के बल किया गया।

श्री यादव ने कहा कि सजा देने का काम न्यायपालिका का है। एनकाउंटर करके न्यायपालिका को खत्म किया गया। जो कि लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। विकास दुबे के टेलीफोन की जांच होनी चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि सड़क पर एक्सीडेंट का कोई निशान नहीं है। और सीने में 4 गोली कैसे लगी। जब एक्सीडेंट का कोई निशान नहीं है यो अपराधी कैसे भागेगा। भागने के दरमियान सीने में गोली कोसे लग सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए।

जाप नेता ने कहा कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मांग करूंगा कि जांच हो और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ की निगरानी में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस काटजू, जस्टिस चेलमेश्वर और जस्टिस लोकुड़ के द्वारा जांच होनी चाहिए। तथा मुख्यमंत्री योगी को बर्खास्त करें।

अपराध को राजनीति से जोड़ते हुए पप्पू यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा ब्राह्मण समाज भाजपा को वोट दिया। लेकिन, आज इसे ही टारगेट किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश में 600 से अधिक फर्जी मुठभेड़ हुई, जिसमें खास जाति को निशाना बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

5997304
Users Today : 5
Users Yesterday : 8
Users Last 7 days : 81
Users Last 30 days : 378
Users This Month : 225
Users This Year : 16667
Total Users : 5997304
Views Today : 9
Views Yesterday : 88
Views Last 7 days : 715
Views Last 30 days : 2580
Views This Month : 1882
Views This Year : 68762
Total views : 6620269
Who's Online : 1
Your IP Address : 35.175.191.46
Server Time : 2023-09-23
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर आई सामने, अखिलेश सिंह निकालेंगे रथयात्रा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रिंकू गिरी : संवाददाता : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने रथयात्रा...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ के बाद पटना, मोतिहारी शहर और नगदाहाँ में अगली फ़िल्म ‘बियाह होखे त अईसन’ की होगी...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/बिहार आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★भारत के फ़िल्मी इतिहास में पहली बार बड़े एवं भव्य कैनवास...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 90 मिनट तक देशवासियों को किया संबोधित, मणिपुर हिंसा, विपक्ष...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली से लाईव ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दलगत राजनीति से मुक्त होकर समाज सेवा एवं साहित्य का सृजन करना ही भारतीय दलित साहित्य अकादमी का मुख्य...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : भारतीय दलित साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त निबंधित संस्था...

Recent Comments