Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : विधायक भाई, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, डीजीपी के अलावा बिहार की अन्य हस्तियों ने भी सुशांत की मौत की खबर पर हैरानी भरा दुख जाहिर किया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

फिल्‍म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से समूचा बिहार सन्न रह गया। जैसे ही यह खबर पटना पहुंची, यहां उनके विधायक भाई नीरज कुमार बबलू बेचैन हो उठे। इसके अलावा बिहार की अन्य हस्तियों ने भी सुशांत की मौत की खबर पर हैरानी भरा दुख जाहिर किया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय समेत उन्हें तमाम करीब से जानने वालों ने सुशांत के सुसाईड की खबर पर आश्चर्य जताया। सबका मानना था कि वह एक एनर्जेटिक और पॉजिटिव सोच वाले इंसान थे। उन्होंने क्यों यह कदम उठाया यह हैरानी भरा है।

यहां पटना में सुशांत सिंह की मौत पर उनके चचेरे भाई और भाजपा के सुपौल से विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि उन्‍होंने इस घटना के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था। यकीन नहीं होता। उन्होंने कहा कि 5 भाइयों में सबसे छोटा सुशांत बचपन से बहुत होनहार था। पूरा परिवार अपने इस सबसे छोटे सदस्य की मौत से गमजदा है। सुशांत के शव को मुंबई से पटना लाने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी.नीतीश कुमार ने कहा कि वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे. उनका निधन हृदयविदारक घटना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. मुख्यमंत्री ने स्व सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

इधर सुशांत सिंह की मृत्‍यु पर पटना के सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी दुख जताया। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा कि बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह नहीं रहे। यह जानने के बाद से वह स्‍तब्‍ध हैं। वह मेरे शहर पटना से थे। शपथ ग्रहण के दौरान राष्‍ट्रपति भवन में उनसे हुई मुलाकात मुझे आज भी याद है। मुलाकात के दौरान, उन्‍होंने मुझे बताया था कि उनका परिवार पटना के राजीव नगर में रहता है। उसे बहुत आगे जाना था, लेकिन वह बहुत पहले चला गया।

वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सुशांत मौत पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा—’मशहूर बॉलीवुड हस्ती सुशांत सिंह राजपूत का असमय जाना हृदय को झकझोर गया। व्यथित हूं। कितनी पीड़ा में प्राण निकले होंगे। सोच कर हृदय पिघलने लगता है। उनकी सद्गति और शांति के लिए उपवास और प्रार्थना करुंगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा ने भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top