Home बिहार आरा न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल व...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल व लखीसराय में बाइपास रोड का 16 जून को विधिवत उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि आगामी 16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंडक नदी पर नवनिर्मित सत्तर घाट पुल और लखीसराय बाइपास रोड का उद्घाटन करेंगे, वहीं सासाराम के उत्तरी बाइपास के निर्माण के प्रथम चरण की परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।

गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल सारण और तिरहुत प्रमंडल को आपस में दूरी करेगा कम

यादव ने आज यहां बताया कि गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल सारण और तिरहुत प्रमंडल को आपस में निकटता प्रदान करेगा। 263.47 करोड़ रूपये की लागत से 1440 किमी लंबे पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने किया है। यह पुल गंडक नदी पर बैकुंठपुर से चकिया को जोड़ेगा। इससे सीवान, छपरा, गोपालगंज होते हुए नेशनल हाइवे-28 के जरिये उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों की संपर्कता हो जायेगी।इस पुल से पटना से मशरख होते हुए रक्सौल तक सीधा रास्ता उपलब्ध हो जायेगा।

लखीसराय शहर को जाम की समस्या से मिलेगा निजात

इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 अप्रैल, 2012 को किया था और जनवरी 2019 में एरियल सर्वे किया था। इसी प्रकार 146.3107 करोड़ की लागत से लखीसराय में बाइपास रोड का भी 16 जून को ही मुख्यमंत्री श् नीतीश कुमार विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस लखीसराय बाइपास में अवस्थित दोनों रेलवे लाईन पर समेकित आर.ओ.बी का निर्माण किया गया है। इस पुल परियोजना की कुल लम्बाई 6.593 किमी है। इसके बनने से लखीसराय शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगा।

16 जून को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास

नंद किशोर यादव ने बताया कि इसी प्रकार रोहतास जिले के सासाराम शहर के उत्तरी बाइपास के निर्माण की 122.39 करोड़ रूपये की प्रथम चरण परियोजना का शिलान्यास 16 जून को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह पथ दो लेन का होगा। इसके अंतर्गत रेल लाईन पर आरओबी के अलावा स्टेट हाइवे 17 एवं 12 पर भीयूपी (व्हीकल अंडर पास) का निर्माण किया जायेगा। इसके बन जाने से सासाराम शहर के पश्चिमी से उत्तरी सीधी संपर्कता मिल जायेगी और बरास्ता सासाराम आरा से बनारस जाने के लिए सासाराम शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

5998019
Users Today : 4
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 102
Users Last 30 days : 298
Users This Month : 21
Users This Year : 17382
Total Users : 5998019
Views Today : 23
Views Yesterday : 103
Views Last 7 days : 952
Views Last 30 days : 3173
Views This Month : 238
Views This Year : 76242
Total views : 6627749
Who's Online : 1
Your IP Address : 35.175.107.142
Server Time : 2023-12-03
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की प्रशांत किशोर की जनसुराज में एंट्री! लड़ सकती हैं सांसदी का चुनाव

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार : भोजपुरी ब्यूटी क्वीन अक्षरा सिंह आज प्रशांत किशोर की जन सुरा.ज ज्वाइन कर ली है. आज...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मितवा न्यूज़ टीवी एवं ओटीटी की फिल्मों को निर्देशित करेंगे डा. राजेश अस्थाना : राघवेश

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : नई दिल्ली ★मितवा न्यूज़ टीवी एवं ओटीटी उच्च गुणवत्ता, विज्ञापन-मुक्त सामग्री देने...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : रामायण और महाभारत की तरह माइल स्टोन साबित होगी फ़िल्म “चम्पारण सत्याग्रह”, आज गाँधी जयंती से शुरू होगा फ़िल्म...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/ मुम्बई रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता ★ज्ञात हो कि आज की युवा पीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है।...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मितवा टीवी से क्षेत्रीय मनोरंजन के दिग्गज महुआ ने मिलाया ने हाथ, मिलेगा मनोरंजन का खजाना

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : नई दिल्ली ★मितवा टीवी के CEO अविनाश राज ने न्यूज़ टुडे को...

Recent Comments