Home खास खबरें न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : फ़िल्म इंस्टीट्यूट के गोल्ड मेडलिस्ट रामायण...

न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : फ़िल्म इंस्टीट्यूट के गोल्ड मेडलिस्ट रामायण के मेघनाद से जब राजेश खन्ना होने लगे थे इनसिक्योर, हैंडसम विजय अरोड़ा की दीवानी थीं फीमेल फैंस

न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : मुम्बई/ महाराष्ट्र :

1987 में पहली बार प्रसारित हुई रामायण में ऐसे कई कलाकारों ने काम किया था, जिनकी फ़िल्मी पर्दे पर भी गहरी छाप रही है। हालांकि वक़्त के साथ तालमेल ना बिठा पाने के कारण यह एक्टर बाद में गुमनाम हो गये थे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान डीडी नेशनल पर रामानंद सागर की रामायण का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। इस पौराणिक धारावाहिक को दोबारा प्रसारण में भी ज़बर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।ऐसे ही ज़बर्दस्त कलाकार विजय अरोड़ा हैं, जिन्होंने रामायण में रावण के बेटे इंद्रजीत यानि मेघनाद का अहम किरदार निभाया था। रामायण में रावण के किरदार में गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री के वेटरन अरविंद त्रिवेदी थे। सत्तर और अस्सी के दौर में विजय अरोड़ा कई महत्वपूर्ण हिंदी फ़िल्मों में बतौर नायक और सह कलाकार नज़र आये थे।फ़िल्म इंस्टीट्यूट के गोल्ड मेडलिस्ट 

विजय अरोड़ा ने फ़िल्मों में आने से पहले बाक़ायदा इसकी पढ़ाई की थी। उन्होंने पुणे के फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से 1971 में ग्रेजुएशन किया था।  हैंडसम विजय ने 1972 की फ़िल्म ज़रूरत से रीना रॉय के साथ डेब्यू किया था। रीना की भी यह पहली फ़िल्म थी। उस दौर की वेटरन एक्टर आशा पारेख के साथ वो राखी और हथकड़ी में नज़र आये। मगर, उनके स्टारडम को परवाज़ 1973 में आयी यादों की बारात से मिली, जिसमें उनकी जोड़ी जीनत अमान के साथ बनी। फ़िल्म के मुख्य हीरो धर्मेंद्र थे। इस फ़िल्म ने उनकी फीमेल फैंस में ज़बर्दस्त इजाफ़ा किया था।राजेश खन्ना को हुई इनसिक्योरिटी

सत्तर के दौर में जब विजय ने अपना करियर शुरू किया था, उस वक़्त राजेश खन्ना हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के साथ दिलों पर भी राज कर रहे थे। कहा जाता है कि यादों की बारात के बाद विजय की बढ़ती लोकप्रियता ने राजेश खन्ना को भी इनसिक्योर कर दिया था। इसके बाद विजय ने फागुन, एक मुट्ठी आसमान, इंसाफ़, 36 घंटे, रोटी जैसी फ़िल्मों में काम किया। संयोग से रोटी में लीड रोल राजेश खन्ना ने निभाया था। रामायण ने दिलाई ज़बर्दस्त लोकप्रियता

विजय अरोड़ा ने छोटे पर्दे पर अपना करियर 1986 की सीरीज़ विक्रम और बेताल से शुरू किया था। मगर, उन्हें लोकप्रियता 1987 में आयी रामयाण से मिली। विजय ने इंद्रजीत का किरदार निभाया, जो ज़्यादा लम्बा नहीं था, मगर अपनी अदाकारी से उन्होंने इस किरदार में भी गहरी छाप छोड़ी थी। इस किरदार को निभाते वक़्त विजय की उम्र 43 साल के आसपास थी। 2007 में स्टमक कैंसर से उनका निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

5997304
Users Today : 5
Users Yesterday : 8
Users Last 7 days : 81
Users Last 30 days : 378
Users This Month : 225
Users This Year : 16667
Total Users : 5997304
Views Today : 8
Views Yesterday : 88
Views Last 7 days : 714
Views Last 30 days : 2579
Views This Month : 1881
Views This Year : 68761
Total views : 6620268
Who's Online : 0
Your IP Address : 35.175.191.46
Server Time : 2023-09-23
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर आई सामने, अखिलेश सिंह निकालेंगे रथयात्रा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रिंकू गिरी : संवाददाता : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने रथयात्रा...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ के बाद पटना, मोतिहारी शहर और नगदाहाँ में अगली फ़िल्म ‘बियाह होखे त अईसन’ की होगी...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/बिहार आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★भारत के फ़िल्मी इतिहास में पहली बार बड़े एवं भव्य कैनवास...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 90 मिनट तक देशवासियों को किया संबोधित, मणिपुर हिंसा, विपक्ष...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली से लाईव ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दलगत राजनीति से मुक्त होकर समाज सेवा एवं साहित्य का सृजन करना ही भारतीय दलित साहित्य अकादमी का मुख्य...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : भारतीय दलित साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त निबंधित संस्था...

Recent Comments