Home खास खबरें न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : उत्तर बिहार और नेपाल में भारी वर्षा...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : उत्तर बिहार और नेपाल में भारी वर्षा का असर नदियों पर लगा है दिखने, बिहार के 14 जिलों में 50 लाख की आबादी पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न 

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

उत्तर बिहार और नेपाल में भारी वर्षा का असर नदियों पर दिखने लगा है। बागमती नदी पांच स्थानों पर लाल निशान को पार कर गई है। कमला के अलावा लालबकेया नदी भी शुक्रवार को सीमा लांघ गई है। कोसी का डिस्चार्ज इस वर्ष के ऊच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक बागमती बेसिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। अगर ऐसा हुआ तो कम से कम 50 लाख की आबादी बाढ़ संकट में फंस सकती है। हालांकि प्रभावितों की संख्या इससे कहीं अधिक होगी।

जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोसी नदी का डिस्चार्ज शुक्रवार को बराह क्षेत्र में 2.22 लाख और बराज पर 2.36 लाख घनसेक पहुंच गया है। बागमती नदी ने सारी सीमा तोड़कर सीतामढ़ी में चार और मुजफ्फरपुर के एक स्थान पर लाल निशान से ऊपर पहुंच गई है। सीतामढ़ी के ढेंग में एक मीटर 27 सेमी यह नदी ऊपर चली गई है।

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में भी यह नदी लाल निशान से 29 सेमी ऊपर है। लेकिन दरभंगा के हायाघाट में अब भी यह नीचे बह रही है। कल तक अपनी सीमा में बह रही लालबकेया नदी भी शुक्रवार को पूर्वी चम्पारण में लाल निशान को क्रास कर गई है। कमला नदी झंझारपुर और जयनगर में दोनों स्थानों पर क्रमश: 45 आश्रै 90 सेमी लाल निशान से ऊपर है। इसके अलावा सभी नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।  विदित हो कि गंगा का जलस्तर में पटना में बढ़ी है लेकिन अभी यह नदी लाल निशान से नीचे है।

गंडक के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज व सारण के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।  गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद मोतिहारी-शिवहर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

उत्तर बिहार में 48 घंटे तक भारी बारिश के आसार

मानसून की अक्षीय रेखा के हिमालय की तराई क्षेत्र की ओर शिफ्ट कर जाने के कारण बिहार के उत्तरी भाग में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश जारी है। इसके अलावा सूबे के दक्षिण और मध्य भाग में एक दो जगहों पर भी भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। अगले 48 घंटे तक उत्तर बिहार के लगभग सभी भागों में भारी बारिश और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 72 घंटे बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिले इनपुट के आधार पर उत्तर बिहार और मध्य बिहार के कुल 19 जिलों में अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।

सहरसा, सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में अत्यधिक बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में सहरसा, सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में अत्यधिक भारी बारिश के आसार है साथ ही नेपाल की तराई से सटे इलाकों में भी भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। इन जगहों पर बादलों के तेज गरजने और बिजली के तेज कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित लगभग सभी जिलों के लिए आंशिक से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

5997329
Users Today : 8
Users Yesterday : 11
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 331
Users This Month : 250
Users This Year : 16692
Total Users : 5997329
Views Today : 69
Views Yesterday : 118
Views Last 7 days : 689
Views Last 30 days : 2613
Views This Month : 2148
Views This Year : 69028
Total views : 6620535
Who's Online : 0
Your IP Address : 18.206.194.21
Server Time : 2023-09-25
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर आई सामने, अखिलेश सिंह निकालेंगे रथयात्रा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रिंकू गिरी : संवाददाता : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने रथयात्रा...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ के बाद पटना, मोतिहारी शहर और नगदाहाँ में अगली फ़िल्म ‘बियाह होखे त अईसन’ की होगी...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/बिहार आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★भारत के फ़िल्मी इतिहास में पहली बार बड़े एवं भव्य कैनवास...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 90 मिनट तक देशवासियों को किया संबोधित, मणिपुर हिंसा, विपक्ष...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली से लाईव ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दलगत राजनीति से मुक्त होकर समाज सेवा एवं साहित्य का सृजन करना ही भारतीय दलित साहित्य अकादमी का मुख्य...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : भारतीय दलित साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त निबंधित संस्था...

Recent Comments