Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के नीजि कोष से नव निर्मित प्रतिमाओं का जदयू जिलाध्यक्ष ने किया अवलोकन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रक्सौल- मोतिहारी/ बिहार :

रक्सौल प्रखंड के छौङादानो प्रखंड के बथुअहिया गांव के समीप संत कबीर नगर नरौऊल में नव निर्मित डा़.भीम राव अम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल , शहीद जगदेव बाबू ,महात्मा बुद्ध के प्रतिमा सहित भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम के नाम से नव निर्मित पुस्तकालय का जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने अवलोकन किया।

बथुवहिया पहुचने पर जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद व पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बीरेंद्र सिंह कुशवाहा का ग्रामीणों ने भब्य स्वागत किया ।

जदयू जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि की आने वाले दिनों में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर कमलो द्वारा नव निर्मित महापुरुषों के प्रतिमाओं का अनावरण होगा ।यह पुरे उत्तर बिहार के लिए.ऐहतिहासिक व गौरव गाथा के प्रतीक होगा।यह प्रतिमाओं व पुस्तकालय का निर्माण बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विरेन्द्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने अपने नीजि कोष से कराया है।

मौके पर रमेश पटेल, भिखारी पासवान, अरुण सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, शम्भू साह, विशेश्वर कुशवाहा, रमोद कुशवाहा, इन्द्रजीत पटेल, नागेंद्र साह, पिंटू पटेल, बिकाश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, विनय कुमार, अनिल पटेल, सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top