Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : गुजरात के अहमदाबाद से मेहसी पहुंचे 36 मजदूरों को तिरहूत उच्च विद्यालय मेहसी में क्वारनटाइन किया गया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

गुजरात के अहमदाबाद से मेहसी पहुंचे 36 मजदूरों को मंगलवार को तिरहूत उच्च विद्यालय मेहसी में क्वारनटाइन किया गया। सभी मजदूर मेहसी के राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी है। इन्हें प्रति व्यक्ती अंगवस्त्र समेत दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवभूषण के नेतृत्व में मोतिहारी से पहुंची टीम ने इनका सेंपल संकलित किया व जांच के लिए भेजा। मेहसी में क्वारनटाइन किए गए लोगों का आकड़ा अब 73 पर पहुंच गया है। इससे पूर्व 24 लोगों को निगेटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

मजदूरों ने बताया कि उन्हें साबरमती स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने से पहले स्क्रिनिग किया गया था। मुजफ्फरपुर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा सब की स्क्रिनिग कराई गई। मजदूरों ने बताया कि जब तक वे लोग संतुष्ट नही हो जाते की वे कोरोना संक्रमित नहीं है, तबतक वे घर नहीं जाएंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी व अंचलाधिकारी रविशंकर ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना संदिग्धों के मदद में किसी प्रकार की अवहेलना बर्दास्त नही की जाएगी। उन्हें किसी प्रकार की तकली़फ नही हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है। बाजार बंद होने के कारण समान की उपलब्धता में कुछ समस्याएं आ रही है, जिसका निदान किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में तीन पाली में दंडाधिकारी निशांत कुमार, विकास कुमार व मनीष कुमार सहित पुलिस के जवान व पदाधिकारी अपनी सेवा दे रहे है।

गुजरात के अहमदाबाद से मेहसी पहुंचे 36 मजदूरों को मंगलवार को तिरहूत उच्च विद्यालय मेहसी में क्वारनटाइन किया गया। सभी मजदूर मेहसी के राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी है। इन्हें प्रति व्यक्ती अंगवस्त्र समेत दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवभूषण के नेतृत्व में मोतिहारी से पहुंची टीम ने इनका सेंपल संकलित किया व जांच के लिए भेजा। मेहसी में क्वारनटाइन किए गए लोगों का आकड़ा अब 73 पर पहुंच गया है।

इससे पूर्व 24 लोगों को निगेटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। मजदूरों ने बताया कि उन्हें साबरमती स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने से पहले स्क्रिनिग किया गया था। मुजफ्फरपुर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा सब की स्क्रिनिग कराई गई। मजदूरों ने बताया कि जब तक वे लोग संतुष्ट नही हो जाते की वे कोरोना संक्रमित नहीं है, तबतक वे घर नहीं जाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी व अंचलाधिकारी रविशंकर ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना संदिग्धों के मदद में किसी प्रकार की अवहेलना बर्दास्त नही की जाएगी। उन्हें किसी प्रकार की तकली़फ नही हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है। बाजार बंद होने के कारण समान की उपलब्धता में कुछ समस्याएं आ रही है, जिसका निदान किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में तीन पाली में दंडाधिकारी निशांत कुमार, विकास कुमार व मनीष कुमार सहित पुलिस के जवान व पदाधिकारी अपनी सेवा दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top