न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बेरोजगारी के दंश ने नौकरी की दौड़ में सर्दी को भी किया पस्त, गांधी मैदान में 8 डिग्री तापमान में नौकरी की आशा में दौड़ लगाते युवा, कमोबेश यही स्थिति बिहार के सभी जिलों की

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

बेरोजगारी के दंश झेल रहे युवा नौकरी की आस में पटना के गांधी मैदान में कड़ाके की ठंड के बीच दौड़ लगा रहे हैं। इनमें अधिकतर राज्य और केंद्रीय स्तर पर होने वाली पुलिस की भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हैं। कंपकंपाती सर्दी भी इनके जोश और जज्बे को कम नहीं कर पाई। मंगलवार को पारा 8 डिग्री तक गिरा। कमोबेश यही स्थिति बिहार के सभी जिलों की है, जहाँ ठिठुराने वाली ठंड में भी अभ्यर्थी दौड़ लगाकर सर्दी को पीछे करते दिखे।

पटना का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस

पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार को पटना अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गया का तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली।

देश के 32 शहर रेड जोन में, पटना भी उनमें एक

सर्द मौसम शुरु होते ही आसमान में कोहरे के साथ ही आबोहवा भी प्रदूषित हो रही है। जो जीवन के लिए खतरा है। मंगलवार को पटना सहित देश के 121 शहरों में 56 शहर प्रदूषण के चपेटे में था। जिसमें से पटना सहित शहर रेड जोन में था, जबकि 24 शहर में प्रदूषण का स्तर आरेंज जोन था। 11 शहरों में एक्यूआई का लेबल 400 से अधिक रहा है। जिसमें गाजियाबाद सबसे प्रदूषित था। जिसका एक्यूआई 468 रिकार्ड किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 426 रहा, जो देश का सातवां सबसे प्रदूषित शहरों में रिकार्ड किया गया।

बदलती हवा के चलते ‘मॉडरेट’ से ‘खतरनाक’ तक पहुंचा स्तर

पटना लगातार दूसरे दिन भी रेड जोन में रहा है। जहां पर मंगलवार को एक्यूआई 314 रिकार्ड किया गया है। पटना में प्रदूषण का स्तर दिन में कई बार बदला है। सुबह जहां एक्यूआई लेवल 180 के साथ पटना ग्रीन जोन में था वहीं 11 बजे एक्यूआई 320 पार कर गया। दोपहर में यह लेवल 276 तक गिरा लेकिन शाम होते ही एक बार फिर से पटना की हवा रेड जोन में चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *