न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर सोमवार की शाम एक समारोह के दौरान सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामभरोस ठाकुर और महेंद्र राम को विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी कर रहे थे। जबकि संचालन सुगौली स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक मंडल अभियंता अर्जुन सिंह मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा निवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाने के बाद पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भी दिया। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों कर्मियों के सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना कर मंगलमय जीवन की कामना की।
समारोह को पीडब्ल्युआई नरेश कुमार, यातायात निरीक्षक निलमणि तिवारी, सीनियर सेक्सन इंजीनियर दिलबहार सिंह, स्टेशन मास्टर खुर्शीद एकबाल, श्याम कुमार, सुनील कुमार तिवारी, विनीत कुमार, जेके वर्मा किमैन रामनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया।