न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा के तत्वावधान में आज मोतिहारी विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना और बाढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने जो कार्य किया है वो सराहनीय है और इसके लिए मैं बधाई देता हूं।
कहा कि मातृ शक्ति का विश्वास और इरादा अटल होता है। उन्होंने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसके पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं की त्रास्दी से मुक्ति मिली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का लाभ आज हर क्षेत्र की महिलाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है।महिला शक्ति केंद्र योजना, नारी शक्ति पुरस्कार के अलावा महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम बड़े पैमाने पर बनाए गए हैं। महिला ई-हाट योजना की शुरुवात की गई है। जीविका जैसी योजना के माध्यम से देश के हर परिवार की एक महिला को सशक्त बनाने का काम तेजी से हो रहा है ।
श्री सिंह ने कहा कि संगठन में हर शक्ति केंद्र पर एक महिला प्रमुख एवं सभी बूथों पर सप्त शक्ति का शीघ्र गठन करना चाहिए। सम्मेलन में कला संस्कृति मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा लाजवंती झा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा प्रणिता सिंह, जिला महामंत्री शीला सचदेवा, पुतुल पाठक, संगीता चित्रांश, डॉ. हेना चंद्रा सम्मिलित हुई। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।