Close

न्यूज़ टुडे टीम बिग ब्रेकिंग : पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज व बंजरिया की सीमा हुई सील, चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही सतर्क हुआ जिला प्रशासन

न्यूज़ टुडे टीम बिग ब्रेकिंग : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण जिले में एक साथ चार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलते ही पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एक्शन में आ गए हैं। जिला मुख्यालय मोतिहारी से सटे बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के तीन एवं अरेराज अनुमंडल मुख्यालय स्थित नगर पंचायत क्षेत्र में एक मरीज मिले हैं।डीएम-एसपी ने किया अरेराज व बंजरिया का दौरा

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं एसपी नवीनचंद्र झा ने अरेराज व बंजरिया का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित कनीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम श्री अशोक ने बताया कि अरेराज एवं बंजरिया की सीमा को चारो ओर से सील कर दिया गया है। वहां अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। संबंधित गांवों में जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम को भी भेजा गया है। डीएम के मुताबिक मुंबई से कैंसर पीड़ित के साथ जो लोग आए थे उसे पटना भेजा जा रहा है।

जिले में प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों और चेक पोस्टों की खुली पोल

प्रशासन के नाक के नीचे अन्य प्रदेशों से कोरोना मरीज खुल्लेआम बिहार पहुंच रहे है। देखते देखते सिर्फ बाहर से आने वालों लोगों के कारण बिहार कोरोना हब बनता दिख रहा है। लॉकडाउन का पालन किस कदर हो रहा है। यह आज साबित हो गया है। बंजरिया के चार मरीज को प्रशासन ने कैसे क्वारनटाइन रखा था सरकारी विद्यालय के बने सेंटर में जहां से वे आसानी से अपने घर आते जाते रहे। यह कैसी व्यवस्था और कैसा इंतजाम रहा। यदि ऐसा हुआ है जिले के लिए यह बहुत ही शर्मनाक है। इस स्थिति में सिर्फ ये चारों मरीज सैकड़ो लोगों को पीड़ित कर सकते है। इसका खुलासा भी बहुत जल्द होगा की इन लोगों ने कितने लोगों को कोरोना पॉजिटिव किया। आज से प्रशासन और मेडिकल विभाग ने अपना काम शुरू किया है। नतीजा आना बाकी है। मरीजो के संख्या का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। देखिए आगे क्या होता है। यदि यहीं स्थिति रहा तो पूर्वी चंपारण का दृश्य भयावह होगा।

सभी संक्रमित मरीज भेजे गये मोतिहारी

बंजरिया के तीन व अरेराज के एक संक्रिमत मरीज को जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित डायट में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीएम ने कहा कि दोनों जगह के मरीज किसके-किसके संपर्क में आए थे इसकी खोजबीन की जा रही है। संक्रमित मरीजों के परिवारिक सदस्यों को क्वारांटाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top