Home क्राइम न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दक्षिण दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दक्षिण दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में मार्च महीने आने वाले 1200 जमातियों की रिपोर्ट अब तक कोरोना पॉजिटिव

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नई दिल्ली :

दक्षिण दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में मार्च महीने आने वाले 1200 जमातियों की रिपोर्ट अब तक कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्य सरकारें लगातार इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा कर रही हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक 28 मार्च से पहले देश के विभिन्न राज्यों में गए जमातियों के बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है। इसमें जो भी जमाती कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, उनकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी जा रही है।यहां पर बता दें कि मामला सामने आने पर 28 से 31 मार्च के दौरान तब्लीगी मरकज से 2300 जमाती निकाले गए थे। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिद व मदरसों में छिपे करीब 1300 जमातियों को दिल्ली पुलिस ने ढूंढ़ निकाला था। इनमें जो कोरोना पॉजिटिव मिलने उन्हें भर्ती करा दिया गया था। अन्य सभी को क्वारंटाइन किया गया है।उधर संभल, उत्तर प्रदेश से पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि जमात में शामिल होकर वहां पहुंचे 6 जमाती पॉजिटिव मिले हैं। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि वहां पहुंचे 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीन मई को समर्पण कर सकता है साद तब्लीगी मरकज मामले में फरार चल रहे मौलाना मुहम्मद साद व अन्य छह मौलाना समर्पण कर सकते हैं। दरअसल यह सभी लोग 28 मार्च को मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही क्राइम ब्रांच के हाथ नहीं लगे है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब साद ने बिचौलिये के माध्यम से दिल्ली पुलिस को सूचना भेजी है कि वह 3 मई साथियों के समर्पण कर देगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने इस तरह की जानकारी से इन्कार किया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि 14 अप्रैल के बाद पुलिस इन सातों को गिरफ्तार कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

5997303
Users Today : 4
Users Yesterday : 8
Users Last 7 days : 80
Users Last 30 days : 377
Users This Month : 224
Users This Year : 16666
Total Users : 5997303
Views Today : 7
Views Yesterday : 88
Views Last 7 days : 713
Views Last 30 days : 2578
Views This Month : 1880
Views This Year : 68760
Total views : 6620267
Who's Online : 0
Your IP Address : 35.175.191.46
Server Time : 2023-09-23
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर आई सामने, अखिलेश सिंह निकालेंगे रथयात्रा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रिंकू गिरी : संवाददाता : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने रथयात्रा...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ के बाद पटना, मोतिहारी शहर और नगदाहाँ में अगली फ़िल्म ‘बियाह होखे त अईसन’ की होगी...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/बिहार आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★भारत के फ़िल्मी इतिहास में पहली बार बड़े एवं भव्य कैनवास...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 90 मिनट तक देशवासियों को किया संबोधित, मणिपुर हिंसा, विपक्ष...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली से लाईव ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दलगत राजनीति से मुक्त होकर समाज सेवा एवं साहित्य का सृजन करना ही भारतीय दलित साहित्य अकादमी का मुख्य...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : भारतीय दलित साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त निबंधित संस्था...

Recent Comments