Close

न्यूज़ टुडे अपडेट : भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के अब तक 13,387 मामले, इनमें से 1,749 लोग ठीक हो गए हैं और 437 लोगों की मौत

न्यूज़ टुडे अपडेट : नई दिल्ली :

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के अब तक 13,387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,749 लोग ठीक हो गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है।अभी भी 11,201 मरीजों का इलाज जारी है।पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 3,205 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में 1640 मामलों की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु में 1267 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 1120 और राजस्थान में 1131 मामलों की पुष्टि हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के बाद समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top