न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
मोतिहारी में आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर पूर्वी चंपारण शाखा रेल बचाओ- देश बचाओ के नारे से निजीकरण एवं निगमीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम मोतीहारी में सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के समक्ष रेल कर्मचारियों ने की। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री दिलीप कुमार ने कहा कि जिस प्रकार गांधी जी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू हुआ था। उसी प्रकार कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर कारपोरेट के विरोध आज से आंदोलन आरंभ किया गया।
आंदोलन सरकार की मंशा पर पानी फेर देगा तथा निजी कंपनियों को हमलोग रेल से खदेड़ कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि रेल के निजीकरण से रेलकर्मियों को जितना घाटा होगा उससे ज्यादा आम लोगों को घाटा होगा। क्योंकि रेल यूजर्स को हर चीज के लिए पेमेंट देना होगा जिसका दबाव उनके जेब पर पड़ेगा। नए लोगों को रेल में नौकरी नहीं मिल पाएगी। क्योंकि सरकार कर्मचारियों की संख्या घटाने पर शिद्दत से विचार कर रही है। रेल सबसे बड़ा नियोक्ता है । लेकिन सरकार के इस कदम से बेरोजगारों की फौज में इजाफा होगा। जिसपर आम जनता को सोचने की जरूरत है।
सारे कर्मचारियों ने शाखा मंत्री के आवाज में आवाज मिलाकर शिव गोपाल मिश्रा का साथ निभाने का शपथ लिया। मौके पर धीरज तिवारी, विनोदानंद भारती, संजय शर्मा, अनिल कुमार समेत काफी ट्रैक मैन, बुकिंग क्लर्क, सिगनल कर्मचारी, परिचालन कर्मचारियों ने भाग लिया।