Home क्राइम न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बर्चस्व कायम करने का सबसे बड़ा...

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बर्चस्व कायम करने का सबसे बड़ा खूनी अडडा बनता जा रहा है बापूधाम मोतिहारी का रैक प्वाइंट

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूधाम मोतिहारी का रैक प्वाइंट बर्चस्व कायम करने का सबसे बड़ा खूनी अडडा बनता जा रहा है। यहां पूर्व में भी वर्चस्व को लेकर कई बार गोलीबारी हो चुकी है। पूर्व में विवाद को लेकर इसी रैंक प्वाईट पर कटारी सहनी की हत्या हो चुकी है। इस दौरान कई लोगों पर फायरिग भी की गई थी। एक दशक पूर्व मुखिया छबीला सिंह को भी यहीं पर गोली मारने दो बदमाश पहुंचे थे। बाद में लोगों ने दोनों बदमाशों को पीटकर मार डाला था। इसी कड़ी में शहर के चांदमारी चौक पर भी फायरिग हुई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे। बताया जाता है कि पहले भी मुखिया को पुलिस ने अगाह किया था कि मुखिया बदमाशों के टारगेट पर थे।

हर घटना में बदमाश उपयोग कर रहे अपाची बाइक

हाल के दिनों में जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाश अपाचे बाइक का उपयोग कर रहे है। बुधवार की शाम छबिला सिंह पर हमला, मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसवरियां में दो लोगों पर फायरिग, चांदमारी चौक पर भी गोली बारी में अपाचे बाइक का प्रयोग किया गया है।

दो बाइक पर सवार चार बदमाश कर रहे थे रेकी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो काला रंग के बुलेट व प्लसर बाइक पर सवार चार बदमाश घटना के आधा घंटा पूवे से रेकी कर रहे थे। सभी घटनास्थल के समीप बाइक लगाकर मुखिया का इंतजार कर रहे थे। मुखिया अपने कुछ लोगों के साथ बैठे थे। जैसे ही वे उठे उसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गोली मार बंजरिया की ओर भाग निकले।

पीपरा के राज तिलक के टारगेट पर थे मुखिया

पुलिस सूत्रों की माने तो एक माह पूर्व पुलिस ने मुखिया को आगाह किया था कि आप बदमाशों के टारगेट पर है। वही राज तिलक रैक प्वाइंट पर मुखिया की रेकी भी की थी। फायरिग मामले में पुलिस ने कुद बदमाशों को चिन्हित किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिला मुखिया संघ ने की

हमले की निदा

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह ने मुखिया छबिला सिंह पर गोली बारी से हमले की निदा की र्है। साथ ही एसपी से मांग की है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। समय रहते हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

एसआइटी गठित

पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा ने न्यूज़ टुडे टीम को बताया कि सदर डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया। वही जिले की नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टीम में मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षण आनंद कुमार, बंजरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, दारोगा मनीष कुमार, मनोज कुमार सिंह, संदीप कुमार, नित्यानंद दूबे व चिरंजीवी को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

5997361
Users Today : 3
Users Yesterday : 16
Users Last 7 days : 79
Users Last 30 days : 316
Users This Month : 282
Users This Year : 16724
Total Users : 5997361
Views Today : 30
Views Yesterday : 108
Views Last 7 days : 718
Views Last 30 days : 2635
Views This Month : 2428
Views This Year : 69308
Total views : 6620815
Who's Online : 0
Your IP Address : 3.237.31.191
Server Time : 2023-09-28
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर आई सामने, अखिलेश सिंह निकालेंगे रथयात्रा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : रिंकू गिरी : संवाददाता : मोतिहारी में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने रथयात्रा...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ के बाद पटना, मोतिहारी शहर और नगदाहाँ में अगली फ़िल्म ‘बियाह होखे त अईसन’ की होगी...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/बिहार आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★भारत के फ़िल्मी इतिहास में पहली बार बड़े एवं भव्य कैनवास...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 90 मिनट तक देशवासियों को किया संबोधित, मणिपुर हिंसा, विपक्ष...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली से लाईव ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : दलगत राजनीति से मुक्त होकर समाज सेवा एवं साहित्य का सृजन करना ही भारतीय दलित साहित्य अकादमी का मुख्य...

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : भारतीय दलित साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त निबंधित संस्था...

Recent Comments