Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : ढाका प्रखंड क्षेत्र भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी कपिल अशोक शीर्षत ढाका प्रखंड क्षेत्र भ्रमण क्रम में चंदन बारा पंचायत के डी एम एल पब्लिक स्कूल में अवस्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर (संग रोधी केन्द्र) में निश्चित अवधि तक आवासित प्रवासी श्रमिको हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लिया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने आवासित व्यक्तियों से बातचीत की उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।सबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को संग रोधी केंद्रो ने आवासित व्यक्तियों हेतु निर्धारित मानक के अनुसार भोजन नाश्ता की व्यवस्था करने एवम् डिग्निटी किट यथा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

क्वॉरेंटाइन सेंटर में निवासरत व्यक्तियों को जिला द्वारा संचालित परियोजना पाठशाला के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवम् उन्हें आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन विहित प्रावधानों के अनुसार प्रवासी श्रमिको हेतु यथासंभव रोजगार सृजन का प्रयास करेगा एवम् यह भी सुनिश्चित किया जाएगा की उन्हें नियमो के अनुरूप संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

आज भ्रमण क्रम में अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया गया,जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार क्वॉरेंटाइन सेंटर (संग रोधी केन्द्र) हेतु किया जाएगा।निरीक्षण क्रम में सहायक समाहर्ता उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top