
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
मोतिहारी सांसद, रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि बाढ से अगर फसल, पशुधन या घरों की क्षति हुई होगी तो उसका भी मुआवजा मिलेगा। वैसे सभी बाढ पीड़ित परिवार को सरकार छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि दे रही है।
सांसद श्री सिंह बथनाहा, परिहार, शिवहर एवं सूरसंड सहित चारों विधान सभा की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिस प्रकार हमारे कार्यकर्ताओं ने कोरोना एवं बाढ़ पीड़ितों की सेवा की है, इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
सेवा ही संगठन के मंत्र को आप सभी ने सार्थक किया है। श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ का पानी जिन घरों में प्रवेश किया होगा, उनके खातों में 6-6 हजार रूपए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को बताया कि वज्रपात या बाढ़ के कारण जिनकी भी मृत्यु हुई है, उन्हें राष्ट्रीय आपदा कोष से उन्हें 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।