न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया में चिकित्सक के क्लिनिक के आगे आर्म्स लहराते बदमाश व उसके सहयोगी को पुलिस ने आर्म्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलती पाई है। उक्त मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों की खोज शुरू की गई और पुलिस ने उन्हे धर दबोचा।
एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि गिरफ़्तार बदमाशो में अरविंद कुमार गांधी घाट तुरकौलिया व अक्षय कुमार मझौलिया पश्चिमी चंपारण का निवासी है। जो दहशत फैलाने के ख्याल से 26 अगसत को डाॅ. अफजल के क्लिनिक के आगे आर्म्स लहरा रहा था।
दोनों गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक 315 बार का देसी कट्टा व एक प्लास्टिक का लेजर लाइट गन बरामद किया गया है। उस रोज बाइक अक्षय चला रहा था। जबकि उस पर सवार अरविंद डाॅ. के सामने आर्म्स लेकर उतरा और भय का माहौल बनाया। इस घटना के पीछे रंगदारी का डिमांड भी एक कारण माना जा रहा है। छापेमारी टीम में तुरकौलिया थानायक्ष रामबाबू प्रसाद , जमादार सुरेंद्र कुमार सहित सशत्र बल के जवान शामिल थे।