
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर इनर व्हील क्लब मोतिहारी लेक टाउन, रोटरी क्लब व लायंस क्लब ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने संस्था के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया।
डीएम ने कहा कि हम पृथ्वी के मेहमान है, मालिक नहीं। प्राकृतिक संसाधन प्रकृति के हैं और वे सीमित हैं। उनकी उत्पादन सीमित है, इसलिए पृथ्वी को बचाना हमारी जिम्मेवारी है। इस दौरान डीएम ने पौधारोपण के लिए चैलाहा में कुछ भूमि उपलब्ध कराया। उन्होंने मनरेगा के मजदूरों द्वारा तैयार गड्ढ़े में फलदार पौधा लगाया। उन्होंने पौधारोपण के लिए संस्थाओं के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
साथ ही इनर व्हील क्लब मोतिहारी लेक टाउन, रोटरी क्लब, लायंस क्लब को समाज के लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण सुरक्षा को ले जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बतलाया की विश्व पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, इसे हर वर्ष मनाए और सुरक्षित रखने का प्रयास करें। जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य और जीवन समर्थन प्रणालियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट धीरा गुप्ता, पूर्व प्रेजिडेंट रजनी कौशल, सरिता जायसवाल, चंदा वर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष आलोक, राजीव रंजन, देवप्रिया मुखर्जी, नवनीत आदि उपस्थित थे।