
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
बापू की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीएवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बाल उद्यान में बापू की प्रतिमा पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी नवीनचंद्र झा द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा महात्मा गांधी की जीवनी से सीख लेने की अपील की गई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर भी पुष्प अर्पित की गई। आज के दिन ही स्व० लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म दिवस है।
जयंती के अवसर पर स्वीप गतिविधि के माध्यम से भजन कीर्तन कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदान के लिए जागरूक किया गया।
वही विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए उन्हें जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर प्रियरंजन राजू, वरीय उप समाहर्ता सादिक अख्तर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
बताते चले की महात्मा गाँधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद पहली बार अग्रेजों के खिलाफ मोतिहारी में ही बिगुल फूंका था। यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत मानी जाती है।