न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : सीतामढ़ी/ बिहार :
बिहार में अब चुनावी रंग सभी पार्टियों पर चढ़ता हुआ दिख रहा है। पार्टियों के साथ-साथ नेताओं पर भी यह रंग चढ चुका है। इलेक्शन कमीशन ने कल बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार प्रसार में जोर-शोर से आग लग गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट चुके हैं।
इसी क्रम में जदयू के लिए एक झटके वाली खबर है, बिहार के सीतामढ़ी जिला के सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जयसवाल ने जदयू से 25 सितंबर को इस्तीफा दे दिया है।
रितु जयसवाल सीतामढ़ी से जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष थी। उन्होंने एक साल पहले ही जदयू को जॉइन किया था। रितु जयसवाल ने सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए पार्टी के अंदरूनी लोकतंत्र में खामियां होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि, मैंने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र में बहुत बड़े अभाव को महसूस किया है, जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है, उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से बहुत आहत होने की भी बात कही है।
रितु जसवाल अपने इलाके की काफी पढ़ी लिखी एक बहुत लोकप्रिय नेता है, जिसे जदयू से अलग होने पर जदयू को एक बड़ा नुकसान हुआ है।