
न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :
आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी गुरुवार को शेखपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने संबोधन के दौरान अपने की पार्टी के MLA पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने पार्टी के स्थानीय विधायक सुदर्शन कुमार पर आरोप लगाया कि पिछले 7 वर्षों में उनके सहयोगी और समर्थक पूरी तरह से असहज महसूस कर रहे। हमारे लोगों को सम्मान मिलने में कठिनाई हो रही। उनका मनोबल टूट रहा।
दरअसल, गुरुवार को जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के ओनामा स्थित साईं ग्रुप ऑफ एजुकेशन में राजनीति और चुनाव सुधार कार्यशाला आयोजित किया गया था। जिसमें भाग लेने के बहाने बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने अपने ही पार्टी के स्थानीय विधायक सुदर्शन कुमार पर जमकर भड़ास निकाली।
चुनाव सुधार की चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7 वर्षों में उनके सहयोगी और समर्थक अपने आप को असहज महसूस कर रहे। पार्टी के लिए जिन लोगों ने मेहनत किया औप उन्हें विधायक बनाया, उन्हें उस स्तर का सम्मान नहीं मिल रहा। वे सभी ठगे हुए और अलग-थलग महसूस कर रहे।
उन्होंने मंच से जोरदार तरीके से सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं। उनके हर कदम पर उनके सभी सुख दुख में सदैव साथ खड़ा रहेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कोई भी राजनीति महत्वकांक्षा नहीं है। वह स्वयं या उनके परिवार का कोई भी सदस्य यहां बरबीघा से चुनाव लड़ने नहीं आ रहा है। जिस बरबीघा की धरती और यहां के लोगों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। वे अब अकेला और उपेक्षित महसूस होने नही देंगे। यहां लंबे समय से लोगों के साथ आत्मीय संबंध रहने के कारण उन्हें ठगा महसूस रहने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधायक सुदर्शन कुमार को इस बरबीघा की सीट से जीताने में उनके समर्थकों ने जी जान लगा दी थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था, उस समय मैंने उनको बरबीघा सीट से पार्टी टिकट देकर विधायक बनवाया। फिर 2020 में जब मैं जदयू में आया तो उन्हें जदयू से टिकट दिलाया। उन्हें हमारे कार्यकर्ताओं ने तन मन एक करके जीत दिलाया। वे जीत हासिल भी किए। लेकिन उनके 7 वर्षों के कार्यकाल में अब तक उन कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं सत्ता में रहूं या न रहूं। लेकिन बरबीघा के विकास में कोई कमी आने नही दूंगा।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के बहाने उन्होंने स्थानीय विधायक के साथ अपने खराब हुए संबंधों को खुलकर उजागर कर दिया। उन्होंने खुले मंच से कहा कि कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिलना खेद जनक है।कार्यक्रम में विज्ञान और प्राद्यौगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह तथा एमएलसी अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।