
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★
आयुर्वेद चिकित्सा जगत् के पितामह नाम से विख्यात,संस्कृत व्याकरण एवं धर्मशास्त्र के मूर्धन्य विद्वान, विभिन्न पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित, कुशल वक्ता, समाजसेवी, रवीन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेद काॅलेज के पूर्व प्राचार्य तथा आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के संरक्षक सदस्य स्वनामधन्य वैद्य पं. दीपनारायण मिश्र के निधन से संस्कृत व आयुर्वेद क्षितिज के एक देदीप्यमान नक्षत्र का अस्त हो गया।
उक्त विचार रविवार को स्थानीय महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने व्यक्त किया। उन्होंने डा. मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रातःस्मरणीय वैद्य जी सहृदय, मृदुभाषी पर दुःख कातर एवं परोपकारी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन में रहकर आयुर्वेद की शिक्षा ग्रहण करने वाले सैकड़ों शिष्य अपने वैदुष्य से देश के विभिन्न भागों में लोगों को आरोग्यता प्रदान कर रहे हैं। उनके दो पुत्र डा. आलोक कुमार एवं डा. अभिषेक कुमार मिश्र भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए अपनी परम्परागत विद्या से रोगियों को आरोग्यता प्रदान कर रहे हैं।
पीयूपी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) कर्मात्मा पाण्डेय, प्रो. रामनिरंजन पाण्डेय, पूर्व न्यायाधीश ध्रुवदेव पाण्डेय, पं. विनोद पाण्डेय, ई.उमेश कुमार सिंह, सुधीर दत्त पाराशर, रुपेश ओझा, राजन पाण्डेय, विकास पाण्डेय, सुजीत मिश्र, अरुण तिवारी, राजकुमार मिश्र, कृष्ण कुमार, डा. अशोक कुमार, डा. टी.पी.सिंह, डा. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डा. सचिन्द्र मिश्र, शैलेन्द्र गिरि आदि ने दूरभाष के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डा. मिश्र जी के निधन से आयुर्वेद जगत् के साथ सम्पूर्ण समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।
ज्ञातव्य है कि डा. दीपनारायण मिश्र जी का निधन शनिवार को दोपहर में मिशन चौक स्थित उनके निवास स्थान पर हो गया। मौके पर डा. राजेश अस्थाना, दीपक पाण्डेय, डा. अखिलेश पाण्डेय, उदय नारायण सिंह, विनय कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र त्रिपाठी,विजय कुमार, मनोज क्याल, अभिषेक पाण्डेय, डा. अंकेश मिश्र आदि ने दूरभाष के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।