न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कवियों – साहित्यकारों को बीजेपी नेता अखिलेश सिंह ने किया सम्मानित

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट :
रिंकू गिरी : मोतिहारी/ बिहार :

★पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर मोतिहारी में कवियों- साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश कुमार ने सभी कवियों- साहित्यकारों को सम्मानित किया।★

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर मोतिहारी में कवियों एवं साहित्यकारों का नवयुवक पुस्तकालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित उगम पांडे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. करमात्मा पांडे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संजय उपाध्याय द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ख्यातिप्राप्त कवयित्री मधुबाला वर्मा, संस्कृतिकर्मी अभय अनंत, संजय पांडे ने संयुक्त रूप से किया।

 

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी कुशल प्रशासक के साथ-साथ श्रेष्ठतम कवि भी थे। आज कवियों का सम्मान कर अटल जी के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अटल जी ने एक तरफ जहां भारत में अंत्योदय की अनुवाद की तो दूसरी तरफ परमाणु परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली बनाया। अटल जी का ही दिन है कि आज प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव में हम पक्की सड़कों को देख रहे हैं। कारगिल युद्ध में उनकी इच्छा शक्ति का ही परिणाम था कि पाकिस्तान द्वारा थोपे गए क्षद्म युद्ध का मुंह तो जवाब दिया गया।

 

इस अवसर पर फ़िल्मकार कथाकार व गीतकार डा. राजेश अस्थाना, डॉक्टर तहरीम फातिमा, डॉ विनय कुमार सिंह, अंजनी आशेष, इंतजार उल हक, रफी अहमद आफताब, सत्येंद्र गोविंद, रामकुमार गिरी, आशा सिंह, सीमा शिरोमणि, सुधा वर्मा, रामकुमार गिरी, मो. शाहनवाज, सत्येंद्र गोविंदा, आलम बेनीपुरी, सोमेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार यादव मधुकर आनंद, कलीमुल्लाह कलीम, रूहूल हक हमदम, आदि कवि- साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी के वरीय नेता अब्दुल रहमान, गणेश सिंह, राजा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *