
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
भाजपा जिला कार्यालय में सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्र व्यापी कोष संग्रह अभियान के तहत मंदिर निर्माण हेतु पाँच लाख की राशि चेक के माध्यम से आरएसएस के विभाग सह संचालक सुशील कुमार पाण्डेय को समर्पित किया। इनके साथ आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह कृष्ण कुमार,नगर कार्यवाह मनोज कुमार,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार,नगर संचालक अरुण कुमार सिन्हा,जिला संपर्क प्रमुख शिवेन्द्र कुमार शामिल थे।
उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण वास्तव में राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग है।इस मंदिर निर्माण हेतु कोष संग्रह के राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य अधिकांश भारतीय की सहभागिता मंदिर निर्माण में सुनिश्चित करना है। इसमें न्यूनतम दस रुपये और अधिकांश अपने सामर्थ्य और स्वेच्छा के अनुसार राशि समर्पित की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों का भी सहयोग और समर्थन मिल रहा है जो भारतीय संस्कृति में आस्था और विश्वास का परिचायक है। श्री सिंह ने बढ़-चढ़ कर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान मोतिहारी वासियों से किया।
इसके पश्चात श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल के प्रमुख व्यवसायियों ने स्थानीय होटल आदित्य इंटरनेशनल एवं दक्षिणी मंडल स्थित स्वयंवर विवाह भवन में नगर पार्षदों ने मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि समर्पित की।
उक्त अवसर पर सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह ने कहा कि दान भारतीय सनातन समाज की पुरातन विशेषता रही है। विद्यार्थी,वानप्रस्थी,सन्यासी,भिक्षु इत्यादि को जीवन-यापन हेतु संसाधन उपलब्ध कराना, मंदिर एवं तीर्थों में धर्मशाला तथा अन्य समाजोपयोगी स्थानों स्थानों का निर्माण कराना, सहयोग करना, समाज का शास्वत स्वभाव रहा है।यह सामाजिक कर्तव्य भी माना गया है।
श्री सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार के लिये संस्था को स्वेच्छा से दिए आर्थिक सहयोग पर आयकर अधिनियम 1961 धारा 80 G(2) (b) के अनुसार आयकर में नियमानुसार छूट प्राप्त होगी।
उक्त अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति के जिला संयोजक कृष्ण कुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना,मोतिहारी विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, उपाध्यक्ष भाजपा बसंत मिश्रा, महामंत्री डॉ०लालबाबू प्रसाद, जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेंद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी व्यावसायिक प्रकोष्ठ कृष्णा रजगढ़िया, जिला संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष भाजपा कुमार विजय, मदन मोहन मिश्रा, श्यामल कुमार, मनोज कुमार,सुरेश प्रसाद, चंदन सिंह, कृष्ण कुमार, आकाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राम बाबू स्वर्णकार, श्याम कुमार, अनिल केडिया, सुनील अग्रवाल, विवेक मोहता, पी०के०लोहिया, अभिनाश कुमार, अरुण कुमार, अंगद कुमार सिंह, भारत प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।