
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : अरेराज- मोतिहारी/ बिहार :
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस ने कश्मीर में शेष भारतीयों के लिए जो अधिकार छीना था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हासिल कराकर देशविरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया है। अब देश के किसी भी नागरिक को कश्मीर में जमीन खरीदकर बसने से कोई रोक नहीं सकता है। आज समूचा भारत एक है। इसी कारण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की नींद हराम हो गयी है। वे जिले के अरेराज स्थित सोमेश्वर उच्च विद्यालय में बुधवार को गोविंदगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
गरीबों का किया कल्याण
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के कल्याण के साथ देश को मजबूत करने का भी पूरा प्रयास किया है। योगी कहा कि जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर एनडीए की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे चरित्र के लोगों को ही आना चाहिए तभी विकास संभव है। यूपी में अब दंगा नहीं होता है। पहले हर दूसरे दिन एक दंगा होता था। हमारी सरकार जब से आई है अपराधियों व माफियाओं का 1000 की करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।
विकास और सुशासन की लड़ाई है बिहार में
बिहार में विकास व सुशासन के लिए लड़ाई है। एनडीए की सरकार बनाएं, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत हो। नरेंद्र मोदी ने 2019 में प्रधानमंत्री के पद पर दूसरी बार शपथ लेते हुए कहा था कि पहला पांच वर्ष गरीबों के लिए वही दूसरा पांच वर्ष देश के उत्थान के लिए होगा। उन्होंने बिहार के लोगों के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के लोग परदेसी नहीं है। बिहार का हर व्यक्ति हमारा आदमी है। मां-सीता के मायके के सभी लोग हमारे हैं। ऐसे में कोरोना काल में हमने अपने यूपी से गुजरने वाले लोगों को सम्मान दिया।
बिहार के सभी लोगों को अयोध्या आना चाहिए
बसों से उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है। इसलिए अबकी बार देश के अंदर जाति-धर्म की राजनीति को पनपने नहीं देना है। चंपारण का नाम लेते हुए योगी ने कहा कि सत्याग्रह के नाम पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को चंपारण को किसानों ने महात्मा गांधी के साथ रखा था, जो एक मिसाल है। अयोध्या की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार के सभी लोगों को अयोध्या आना चाहिए कि एक बार मां सीता व राम का दर्शन जरूर करना चाहिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के सरकार में विकास को गति मिला है।