न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव सम्पन्न हो गया। कोरोना काल में ये पहला चुनाव था जिसमें वोटर घर से निकलकर मतदान कर रहे थे। बिहार में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव हुए। विधानसभा से पहले विधान परिषद का चुनाव वोटरों के लिए ट्रेलर की तरह था।
इस चुनाव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दीघा स्थित नाट्रेडम हाई स्कूल के बूथ पर पहले वोट में 14 मिनट लगा। इस मॉडल बूथ की बत्ती कुछ देर के लिए गुल हो गई। लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट में वोट डालते दिखे। चुनाव आयोग के लिए ये चुनाव ट्रायल भी है। विधान परिषद का चुनाव छोटे स्तर पर होता है, इसमें वोटर सीमित होते हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के सामने ये चुनौती थी कि इस चुनाव को कोरोना के लिहाज से कितना सुरक्षित कराया जाता है। पटना के नाट्रेडम हाई स्कूल दीघा बूथ संख्या 22 पर लोग मतदान करने के लिए धीरे-धीरे पहुंचे।
वहीं कोरोना से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड दी गई थी। लेकिन वो इसका प्रयोग नहीं कर रहे थे। मतदाताओं को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य था। लेकिन कई मतदाता लापरवाही बरतते दिख रहे थे। वे बार- बार मास्क को छूते-हटाते नजर आ रहे थे। यहां पहले वोट में 14 मिनट लगा। इस मॉडल बूथ की बत्ती कुछ देर के लिए गुल हो गई। लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट में वोट डालते दिखे।
