
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :
झारखंड भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री व बिहार भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र सिंह आज लोजपा में शामिल हो गए। बताया जाता है गठबंधन धर्म निभाने के चक्कर में भाजपा ने दिनारा व नोखा सीट जदयू को दे दी। इससे नाराज राजेन्द्र सिंह लोजपा में शामिल हो गए।
वहीं, रामेश्वर चौरसिया ने फिलहाल पार्टी नेतृत्व से जवाब माँगा है कि आखिरी वक्त में मेरा टिकट क्यों कटा गया, इसका जवाब पार्टी को देना चाहिए। जवाब संतुष्टि लायक नहीं रहा तो उनके लिए लोजपा में दरवाजे खुले हैं।
लोजपा में शामिल होते ही चिराग ने राजेंद्र सिंह को सिंबल दे दिया। अब राजेन्द्र सिंह भाजपा-लोजपा गठबंधन के उम्मीदवार हैं वे अब जदयू- भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार जय कुमार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उनके चुनाव लड़ने से यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होना वाला है। राजेन्द्र सिंह 2015 के चुनाव में लगभग 2700 वोटों से हार गए थे।