
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
आज दिनांक 1 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती के पूर्व दिवस पर मनरेगा बाल उद्यान छतौनी में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम चलाया गया।
इस अवसर पर ग्रीन एंड क्लीन सामाजिक संस्था के सभी सदस्यों अमित सेन, संस्थापक अमरेंद्र सिंह, संजय वर्मा, सैनिक करमचंद प्रसाद, विनोद जायसवाल, अजय वर्मा, भोला जी, अरविंद स्वर्णकार, अनिल स्वर्णकार, पत्रकार विवेक कुमार वर्मा, आलोक रंजन, चंचल कुमार, सरदार करण सिंह, भरत गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान महासचिव अजय कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार के साथ साथ हिंदी बाजार व्यवसायी संघ के सचिव राम भजन जी और उनके साथी स्थानीय लोग तथा क्रांति सेना संस्थापक हरीश जी आदि लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्रीन क्लीन संस्थापक अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाना ही केवल महात्मा गांधी जी का मकसद नहीं था देश स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे और स्वावलंबी रहे यह भी गांधीजी की सोच थी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आज रक्षा का कार्यक्रम उनके जन्मदिवस के पूर्व दिवस पर चलाया गया।