
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
सुगौली प्रखंड के करमवा निवासी पूर्व मुखिया सतेंद्र सिंह के अग्रज प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह का रविवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उन्होंने पटना में इलाज के दौरान रविवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके आवास पर शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उनके निधन पर विधायक रामचंद्र सहनी, पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, नपं के उपमुख्य पार्षद श्याम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद चौरसिया, मुखिया अवधेश कुशवाहा, मीना देवी, बुचुन तिवारी, लालसा देवी, राजेश्वर ठाकुर, संपत साह, महेश सहनी, प्रभाकर मिश्र, शमीम अहमद, इम्तियाज हक, पूर्व मुखिया चुनचुन सिंह, राजद अध्यक्ष अरविद यादव, जदयू अध्यक्ष अखिलेश झा, पैक्स अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद, अशोक यादव, अफरोज आलम, संजीव शर्मा, उपमुखिया अशोक झा, रौशन झा, संतोष जायसवाल, अशोक सोनी, लक्ष्मी सर्राफ, अंकुर चौधरी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
डुमरियाघाट में भी शोक
जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह के निधन से उनके शुभचितकों में दुख की लहर है। वे बहुत ही व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी व्यक्ति थे। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी।
उनके निधन पर रामपुर खजुरिया पैक्स अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्रा, मुखिया अनिल सिंह, समाजसेवी अमरेंद्र सिंह, सरपंच रामकलश कुंवर, राजू सिंह, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, सुकेश कुमार यादव, मुन्ना सिंह, अभय कुमार सिंह, सुमित सिंह, बदरी प्रसाद, संजीत पूरी, लालबाबू गिरी, देवेंद्र मिश्रा, डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. सुरेश यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।