
न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी- पटना/ बिहार :
सिविल सर्जन से हटाई गई डॉ. सरोज कुमारी सिंह। स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर कल ही सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण करने वाली डॉ. सरोज कुमारी सिंह को पद से हटा दिया है। न्यूज़ टुडे ने कल उनके करतूतों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
(देखें कल की खबर) न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : मंगल पांडेय के स्वास्थ्य विभाग में चहेते पदाधिकारियों को सेट करने का बड़ा खेल, मोतिहारी में डिमोशन हुए दवा घोटाले के आरोपी सिविल सर्जन को फिर से मोतिहारी का ही बनाया गया सिविल सर्जन https://newstodayupdate.in/archives/6310
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश में कहा गया है कि सारण की एसीएमओ डॉ. सरोज कुमारी सिंह को पूर्वी चंपारण का सिविल सर्जन बनाया गया था। उस आदेश को विलोपित किया जाता है। अब सरैया के चिकित्सा पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह को पूर्वी चंपारण का सिविल सर्जन बताया जाता है।