
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका और सहायिका ने अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरना व प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने करते हुए कहा कि सरकार ने सभी सेविका सहायिकाओं को प्रतिमाह तीन सौ रुपया मानदेय में बढ़ोतरी किया है जो कहीं से उचित नहीं है। यह तो ऊंट के मुंह में जीरा का भोजन समान है। हम लोग इस मानदेय बढ़ोतरी पर मानने वाले नहीं हैं। हमारी 17 सूत्री मांगों को सरकार स्वीकार करें अन्यथा सुशासन बाबू गद्दी छोड़ने के लिए तैयार रहें।
प्रखंड अध्यक्ष ने धरना के माध्यम से ऐलान किया कि जब तक हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी तब तक प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका व सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी।
मौके पर कुमारी सीमा रानी, सुधा देवी, निर्मला देवी, ममता देवी, सुमित्रा देवी ,सावित्री प्रसाद सरोज कुमारी, चंदा देवी, कुसुम देवी, आसमा खातून रूबी देवी, मधुबाला देवी उर्मिला देवी, नीकी कुमारी बिभा देवी बिंदु कुमारी प्रमीला कुमारी मंजु कुमारी संयोजक बिनोद जी, प्रतिभा देवी आदि सैकड़ों सेविका सहायिका मौजूद थीं।