
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड रालोसपा का शिक्षा सुधार सप्ताह के तहत शिक्षा सुधार बनाए बटन दबाने का पहला आधार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रालोसपा प्रखंड़ अध्यक्ष जगमोहन प्रसाद कुशवाहा ने किया। मशाल जुलूस हरसिद्धि-छपवा रोड स्थित ब्लॉक गेट से शुरू होकर बाजार होते हुए गायत्री पेट्रोल पंप तक गई। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लिए थे। जिस पर सभी समस्याओं का हल- शिक्षा देगा बेहतर कल, शिक्षा जीवन का आधार इसके बिना है सब बेकार, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा जैसे नारे लिखे हुए थे।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी इंजीनियर रमेश पासवान ने कहा कि शिक्षा में सुधार को लेकर पार्टी ने पिछले पांच वर्षों से 25 सूत्री मांगों से बिहार सरकार को अवगत कराती रही है। इसके बावजूद बिहार सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वही रालोसपा जिला महासचिव जंगबहादुर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में अपराध बहुत बढ़ा है। अपराध के चलते कोई भी व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहा है। हर रोज हो रहे छिनतई व हत्या जैसी घटनाओं से आम लोग सहमे हुए हैं।
अपराध के बढ़ते ग्राफ पिछले सभी सरकारों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने छह वर्षो के कार्यकाल में देश की स्थिति एकदम दयनीय कर दी है, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली रेलवे जैसी महत्वपूर्ण संस्था को भी केंद्र की मोदी सरकार निजी हाथों में देने की शरुआत कर चुकी है। जिससे शिक्षित बेरोजगार युवकों के रोजगार पर सीधा असर देखने को मिलेग।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष भिखारी सिंह, रहमान शेख, छोटेलाल सहनी, अमजद खान, जितेन्द्र यादव, महेंद्र कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, अलीवास मिया, विनय पासवान, संतोष प्रसाद, अनिल प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, बसावन प्रसाद, वृक्ष राम, जोखन सहनी, रमेश सहनी, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।