Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : ढाई महीने शहर को सेनेटाइज करने का अभियान चला रही सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन ने दूसरी बार कोरोना योद्धा डाॅक्टरों को किया सम्मानित

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

ढाई महीने शहर को सेनेटाइज करने का अभियान चला रही सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन ने कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे डाॅक्टरों को सम्मानित किया।

ग्रीन एंड क्लीन के संस्थापक अध्यक्ष व नगर पार्षद अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्य छतौनी स्थित डाॅ कमलेश चैधरी और उनकी पत्नी डाॅ लीपी प्रियदर्शिनी के अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल के पास शीतल रेजीडेंसी में दोनों डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को माला पहना कर, अंगवस्त्र देकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।

इस मौके पर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान हम भी अपने-अपने घरों में थे वहीं, डाॅक्टर कोरोना योद्धा के तौर पर मरीजों की सेवा में लगे थे। ऐसे डाॅक्टरों की वजह से ही मरीजों के इलाज में कोई समस्या नहीं आई। ग्रीन एंड क्लीन ऐसे डाक्टरों को सलाम करता है।

कार्यक्रम में वरीय संस्कृतिकर्मी अमित सेन, संजय कुमार उर्फ टुन्ना, विनय गांधी, इंजीनियर मासूम खान, विवेक वर्मा, विनोद जायसवाल, अजय वर्मा, गुड्डू सहारा, सुधीर कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, हरीश कुमार, करण सिंह, आलोक रंजन, सत्येंद्र नाथ वर्मा, चंचल कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top