Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : धन्वन्तरि पुरस्कार से अलंकृत विश्व आयुर्वेद परिषद के संरक्षक डा०पी०बी०ए०बेंकटाचार्य का निधन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

धन्वन्तरि पुरस्कार से अलंकृत विश्व आयुर्वेद परिषद के संरक्षक डा. पी.बी.ए. बेंकटाचार्य का निधन हो गया। वे संगठन के प्रखर स्तंभ, दक्षिण भारत में आयुर्वेद के गुरुत्वाकर्षण व्यक्तित्व के चिकिसक थे।आज हम सभी को छोड़कर गोलोकवासी हो गये ।

डा. बेंकटाचार्य आयुर्वेद परिवार के अभिभावक तुल्य थे। स्व. वेंकटाचार्य जी के जाने से विश्व आयुर्वेद परिषद ने आज एक अभिभावक खो दिया। उनका अकस्मात यूँ निधन आयुर्वेद एवं विश्व आयुर्वेद परिषद् की अपूरणीय क्षति है।

इस दुःख के क्षण में मुज़फ़्फ़रपुर जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार सिंह, सचिव डॉ. सुरेश कुमार साह, मीडिया प्रभारी डॉ. विकास कुमार शर्मा एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के सभी चिकिसक सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top