Close

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : केंद्र सरकार ने खेला बड़ा दांव, कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी से पहले भारत रत्न देने की हुई घोषणा

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★बिहार की राजनीति में केंद्र सरकार ने जदयू और राजद को बड़ा झटका देते हुए जननायक को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। बिहार में इसे भाजपा के बड़े मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।★

जननायक कर्पूरी ठाकुर कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के पहले केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बिहार की राजनीति में केंद्र सरकार ने जदयू और राजद को बड़ा झटका देते हुए जननायक को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है। बिहार में इसे भाजपा के बड़े मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को लंबे समय से भारत रत्न देने की मांग राजद और जदयू की तरफ से की जाती रही है। कल पटना में जदयू की तरफ से उनकी जन्म शताब्दी पर बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। ऐसे में उनके कार्यक्रम से ठीक कुछ घंटे पहले कर्पूरी ठाकुर को भाजपा की मोदी सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ इस घोषणा के बाद जदयू की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। जदयू ने इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top