Close

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने के लिए 1068 कलाकारों के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी अभिनय किया है फ़िल्म “चम्पारण सत्याग्रह” में

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मोतिहारी

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★फ़िल्म में हिन्द के पुत्र को सीढ़ी बना लहूलुहान पीठ पर चढ़ कोठी की मैम ने की घुड़सवारी, उधर कोठी मैनेजर इरविन ने डोली से व्याहता को उठवाया। कलाकारों के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी किया है काम। लगभग 168 कलाकारों ने डायलॉग के साथ अभिनय का जलवा बिखेरा है एवं 1000 कलाकारों ने जूनियर आर्टिस्ट का अभिनय किया है। फ़िल्म की शुरुआत ही दर्शकों को झकझोर कर रख देगी और पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।★

आज की युवापीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। भारतीय स्वतंत्राता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म एवं वेब सीरीज बनायी जा रही है, जिसमें भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकार अभिनय किए हैं। फ़िल्म की शुरुआत ही दर्शकों को न केवल झकझोर कर रख देगी अपितु पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।

फ़िल्म “चम्पारण सत्याग्रह” में महात्मा गाँधी (मुन्ना लसारी), पं. राजकुमार शुक्ल (डा. राजेश अस्थाना), ब्लूमफील्ड (संजू सोलंकी), कस्तूरबा गांधी (सुरभि सिंह), कोठी मैनेजर इरविन (प्रियरंजन), कोठी की मैम एल्विन (अलीशा सिन्हा), मुनिम (पप्पू यादव), पहलवान (मनीष मिश्रा, म. शाहनवाज़), कोठी मैनेजर एम्मन (प्रभात रंजन मुन्ना), कोठी मैनेजर (राजकुमार उपाध्याय), सरकारी सेवक (सत्यप्रकाश मनोरंजन व आनन्द मोहन मिश्र), बत्तख मियां (अशरफ़ अली अकेला), मुनीम (संजीव ठाकुर), कोठी मुनीम (शम्भू चौधरी, रजनीकांत), संत राऊत (चुन्नू पाण्डेय), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (पिंकू श्रीवास्तव), ब्रजकिशोर प्रसाद (पप्पू गुप्ता), रामनवमी प्रसाद (शाहिद राज), वकील गोरख प्रसाद (डा. राजेश गुप्ता), शीतल राय (विजयकांत मणि त्रिपाठी), शेख गुलाब (ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय), पत्रकार पीर मोहम्मद मुनीस (अखिलेश्वर प्रसाद यादव), शनिचरी बुआ (प्रतिभा शर्मा), सुखिया (बबिता श्रीवास्तव), किसान (सुमन सिंह), डीएम डब्ल्यू बी हेकॉक (सचिन पाण्डेय), गाड़ीवान (रामेश्वर साह), दुल्हन (गुड़िया), दुल्हा (अरशद) और पिता भगेलू (विनोद मिश्रा), ग्रामीण सोनू पाठक, निखिल, गोलू ठाकुर, विश्वास सिंह, मजिस्ट्रेट चन्दर (रूपेश पांडेय), देवदास गाँधी (मास्टर आयुष्मान), लठैत (कमलेश दास, सूरज सजनवा, कमलेश शर्मा), समेत निर्मला, चंदा, आरती, गुड़िया, प्रियंका, प्रीति, मनीष मिश्र, कमलेश दास, राकेश तिवारी, कमलेश शर्मा, विनय कुमार, मनीष गोस्वामी, गयासुद्दीन, उमेश, जावेद, रजनीश, राकेश कुमार, मुमताज़ अहमद, रवि प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह आदि लगभग 168 कलाकारों ने डायलॉग के साथ अभिनय का जलवा बिखेरा है एवं 1000 कलाकारों ने जूनियर आर्टिस्ट का अभिनय किया है।

फ़िल्म में कलाकारों के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी काम किया है। फ़िल्म में भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकार अभिनय किए हैं। फ़िल्म की शुरुआत ही दर्शकों को झकझोर कर रख देगी और पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।

युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा कॉरपोरेट रूप में बन रही यह फ़िल्म एवं वेब सीरीज में सुप्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित पुस्तक “चम्पारण में बापू” से संदर्भित है। युवा फ़िल्मकार ई. युवराज द्वारा निर्मित “चम्पारण सत्याग्रह” की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डा. राजेश अस्थाना ने संभाला है।

फ़िल्म की सह निर्मात्री डा. सीमा रानी, अशोक सहनी व मुन्ना मस्ताना हैं, तो गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आँसू एवं डा. राजेश अस्थाना हैं। संगीतकार स्नेहाशीष शिबू देब हैं। फ़िल्म में छायांकन अशोक माही, स्थिर छाया रिंकू गिरी का है तो संपादन बिहार के चर्चित फ़िल्म संपादक प्रेम आकाश एवं साउंड डिजाइन प्रेम कुमार के हैं। वही मुख्य सहायक निर्देशक चन्दन झा, संपादन फ़िल्म संपादक प्रेम आकाश एवं साउंड डिजाइन प्रेम कुमार के हैं। फ़िल्म में स्पॉट गोलू ठाकुर एवं रंजन कुमार, प्रोडक्शन कंट्रोलर राममणि एवं चंदेश्वर, रूप सज्जा माइकल का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top