Close

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : शहर में 24 जगहों पर दंडाधिकारी रहेंगे तैनात, गांधी मैदान में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजाराेहण, निकाली जाएगी झांकी, आम लोग समारोह में भाग ले सकेंगे

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★गांधी मैदान में सुबह नौ बजे प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद वह जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। जिले में चल रही योजना व सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे। विधि व्यवस्था संधारण एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कार्यक्रम स्थल के अलावे शहर के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। शहर के सभी कार्यक्रम स्थल के अलावे प्रमुख चौक चाैराहा सहित 24 जगहों पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारी सुबह सात बजे से ड्यूटी पर आएंगे। इस बार गांधी मैदान में होने वाले समारोह में आम लोग शामिल हो सकेंगे। दो साल से काेरोना के कारण आम लोग समारोह में शामिल नहीं हो रहे थे।★

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। वहां अधिकारी पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। मंगलवार को प्रभारी डीएम समीर सौरभ व सदर एसडीपीओ अरूण कुमार गुप्ता ने गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान परेड में शामिल होने वाली टुकरी की सलामी ली। गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन होना है। जिसके लिए कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मैदान के चारों तरफ साफ-सफाई कराई जा रही है। मैदान में बने गड्ढों को भरकर समतल कर दिया गया है।

इस बार जिले के प्रभारी सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार झंडोतोलन करेंगे। जिस कारण चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई जा रही है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिले में चल रही योजना व सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे

गांधी मैदान में सुबह नौ बजे प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद वह जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। जिले में चल रही योजना व सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे। सुबह 10 बजे समाहरणालय परिसर में, 10.10 बजे सदर एसडीओ कार्यालय पर, 10.20 बजे जिला परिषद कार्यालय पर, 10.30 बजे गांधी संग्रहालय में, 10.40 बजे एसपी कार्यालय में, 10.50 बजे पुलिस केंद्र पर और 11.20 बजे महादलित टोला में ध्वजारोहण होगा।

प्रशासन की ओर से सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी

विधि व्यवस्था संधारण एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कार्यक्रम स्थल के अलावे शहर के विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। शहर के सभी कार्यक्रम स्थल के अलावे प्रमुख चौक चाैराहा सहित 24 जगहों पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारी सुबह सात बजे से ड्यूटी पर आएंगे। इस बार गांधी मैदान में होने वाले समारोह में आम लोग शामिल हो सकेंगे। दो साल से काेरोना के कारण आम लोग समारोह में शामिल नहीं हो रहे थे। हालांकि, यहां आने वाले लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की ओर से सेनेटाइजर व अन्य सामान की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top