Home बिहार आरा न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार में जमीन, फ्लैट व अन्य दस्तावेजों के...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार में जमीन, फ्लैट व अन्य दस्तावेजों के निबंधन में जबर्दस्त उछाल, पहली बार छू सकता है छह हजार करोड़ का आंकड़ा

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★महज नौ-दस माह में ही निबंधन विभाग ने राजस्व का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस वित्तीय वर्ष में ढाई माह शेष हैं। ऐसे में पहली बार निबंधन विभाग छह हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक 5215 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का रिकार्ड बना था।★

राज्य में जमीन, फ्लैट व अन्य दस्तावेजों के निबंधन में जबर्दस्त उछाल आया है। इससे निबंधन विभाग राजस्व का नया रिकॉर्ड बना सकता है। इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 5500 करोड़ रुपये है, जिसके विरुद्ध 13 जनवरी तक 4922 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

महज नौ-दस माह में ही निबंधन विभाग ने राजस्व का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस वित्तीय वर्ष में ढाई माह शेष हैं। ऐसे में पहली बार निबंधन विभाग छह हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक 5215 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का रिकार्ड बना था।

सभी 136 कार्यालय 100 प्रतिशत से पास

राज्य में 136 निबंधन कार्यालय है। पहली बार ऐसा है कि सभी कार्यालय 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व के लक्ष्य के साथ आगे चल रहे हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया जैसे शहरों ने तो मोटा राजस्व दिया ही है, छोटे शहरों में भी निबंधन से मोटी आमदनी हुई है। लालगंज, सारण और सहरसा जैसे छोटे शहरों ने लक्ष्य से 150 प्रतिशत तक राजस्व दिया है।

बिहटा, संपतचक समेत 10 नए कार्यालय खुले

इस वित्तीय वर्ष में दस नए निबंधन कार्यालय खुले हैं। इनमें पटना जिले में बिहटा, फतुहा और संपतचक के अलावा मनिहारी, पातेपुर, शाहरपुर पटोरी, अमरपुर , बनमनखी, डुमंराव और लौरिया शामिल है। इनमें बिहटा में सर्वाधिक 13 करोड़ से अधिक जबकि संपतचक में 10 करोड़ से अधिक का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है।

सर्वाधिक राजस्व वाले छह कार्यालय

कार्यालय – कुल राजस्व 

पटना – 369.55 करोड़
मुजफ्फरपुर – 163.56 करोड़
दानापुर – 153.80 करोड़
भागलपुर – 144.79 करोड़
गया – 124.25 करोड़
फुलवारीशरीफ  – 117 करोड़
पूर्णिया सदर – 99.71 करोड़
पटना सिटी – 94.64 करोड़
मोतिहारी – 92.75 करोड़
दरभंगा – 86.44 करोड़

लक्ष्य से सर्वाधिक आगे रहने वाले कार्यालय

कार्यालय – राजस्व प्रतिशत

लालगंज – 157.12
सारण – 155.38
सहरसा – 148.04
सुपौल – 147.30
झंझारपुर – 144.12
फारबिसगंज – 143.83
समस्तीपुर –  143.51
कमतौल – 143.32
बसंतपुर – 143.23
सीतामढ़ी सदर –  143.17

पिछले पांच साल में राजस्व 

वर्ष : राजस्व 

2021-22 : 5215.26 करोड़
2020-21 : 4257.55 करोड़
2019-20 : 4422.27 करोड़
2018-19 : 4132.15 करोड़
2017-18 : 3555.30 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

6000654
Users Today : 85
Users Yesterday : 198
Users Last 7 days : 879
Users Last 30 days : 1206
Users This Month : 1131
Users This Year : 2301
Total Users : 6000654
Views Today : 121
Views Yesterday : 282
Views Last 7 days : 1581
Views Last 30 days : 4174
Views This Month : 3009
Views This Year : 10760
Total views : 6641847
Who's Online : 1
Your IP Address : 3.141.198.146
Server Time : 2024-04-20
- Advertisment -

Most Popular

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : जब भाषण देते हुए अचानक मंच पर ही रोने लगे BJP सांसद राधा मोहन सिंह

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★चरखा पार्क के उद्घाटन के बाद भाषण देते समय सांसद राधा...

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : ‘मोतिहारी में पार्टी प्रत्याशी कोई हो, चुनाव मैं स्वयं लड़ूंगा’ : सांसद राधामोहन सिंह

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : ★लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बीजेपी का ही होगा. मैं लड़ूं या...

न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : मुंबई बॉलीवुड के कार्यक्रम में मोतिहारी का जलवा, डा.राजेश अस्थाना, निशांत उज्ज्वल व अमित सर्राफ के साथ सम्मानित...

न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट : मुम्बई मो. शहज़ाद खान : ब्यूरो चीफ, न्यूज़ टुडे टीम फ़िल्म अपडेट, मुम्बई ★मुम्बई में भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अवार्ड...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती फ़िल्म “चम्पारण सत्याग्रह” युगों युगों तक रामायण...

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता  ★आज की युवा पीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही...

Recent Comments