Close

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- जुमला निकली किसानों की आय दुगुनी करने की बात

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★डा. अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने, प्रत्येक हिंदुस्तानी का पक्का घर और हर घर में सातों दिन और 24 घंटे बिजली की उपलब्धता कराने का जो वादा किया था वह खोखला साबित हुआ।★

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने, प्रत्येक हिंदुस्तानी का पक्का घर और हर घर में सातों दिन और 24 घंटे बिजली की उपलब्धता कराने का जो वादा किया था वह खोखला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को हर साल की भांति इस साल भी जुमला दे गए और देश की आम जनता को ठगने का काम किया। यही नहीं, सबसे बड़े वादाखिलाफी करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को याद किया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि देश की आम जनता पर 2014 से जुमलों की बरसात करने वाली यह सरकार पूरी तरीके हर मोर्चे पर विफल रही है, लेकिन फिर भी खुद को विकास का चेहरा बताकर बरगला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आम जनता के पक्ष में एक भी वादा को पूरा नहीं किया केवल अपने पूंजीपति दोस्तों के मदद के लिए जितने वादें किए हैं उसको पूरा किया है।

2022 बीत गया, लेकिन कई पीड़ा दे गया

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व रिसर्च विभाग चेयरमैन आनंद माधव बोले कि ऐसा कहा जाता है कि गुजरे हुए के बारे में बुरा नहीं कहना चाहिए, लेकिन नव वर्ष कि शुभकामनाओं के साथ ये भी आवश्यक है कि बीते वर्ष का आंकलन कर लिया जाए बीता वर्ष भारत की जनता के लिए एक धोखा एवं घाटे का वर्ष रहा। एक तो कोरोना ने 2020- 2021 में लोगों को आर्थिक रूप से तोड़ दिया था, दूसरी ओर 2022 में जनता मंहगाई, बेरोजगारी और सामाजिक विभेद का मार झेलती रही। गैस सिलिंडर 200 रुपया मंहगा हुआ, दूध कि कीमत पूरे साल में लगभग 10 रुपये बढ़ गई। अरहर की दाल 10 रूपये महंगी हुई, खाने का तेल 15 से लेकर 20 रुपये तक बढ़ गया, आटे की कीमत 25 रुपये तक बढ़ गई। पेट्रोल एवं डीजल के कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।

केबी सहाय की जयंती मनाई

पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की 123 वीं जयंती शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जमाल अहमद भल्लू ने की। बिहार में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन और भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में सहाय की बड़ी भूमिका थी। इस अवसर पर ब्रजेश प्रसाद मुनन, अजय कुमार चौधरी, राज किशोर सिंह, इरशाद हुसैन, धनंजय शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मो शाहनबाज और सतेन्द्र कुमार सिंह ने सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top