Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन मीटिंग सम्पन्न, मेंस लैंड वाले स्थानों पर हुए अतिक्रमण, तस्करी और समसामयिक सीमा पार मुद्दों पर चर्चा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मोतिहारी समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण भवन सभागार में इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन मीटिंग हुआ। इस बैठक में भारत की ओर से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा एव नेपाल सरकार की ओर से इंद्रदेव यादव चीफ डिस्ट्रिक ऑफिसर, रौतहट, सिद्धि विक्रम साहा, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रौतहट, सूर्या बहादुर सेन ओली, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस APF और मुकुंदा बहादुर खंडाका ,डिप्टी इन्वेस्टिगेशन डाइरेक्टर NID ने भाग लिया।

बैठक में बंजरिया, औरैया ईशनाथ नगर पालिका, भारत द्वारा निर्मित स्तम्भ संख्या 347 के आसपास 10 नो मेंस लैंड वाले स्थानों पर हुए अतिक्रमण को लेकर चर्चा हुई।

साथ ही समसामयिक सीमा पार मुद्दों पर चर्चा की गई, जैसे :

1. सीमा क्षेत्र अपराध रोकने पर चर्चा।

2. नेपाली अपराधी भारत में क्राइम पर चर्चा।

3. नशीले पदार्थों/शराब/उत्पाद शुल्क/नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के मुद्दे।

4. तस्करी : उर्वरक, दैनिक उपयोग योग्य सामान, छोटे हथियार, विस्फोटक, मशीनरी, कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बकरी, भैंस, शराब आदि के तस्करी पर चर्चा।

5. कोविड 19 प्रबंधन पर चर्चा।

6. सीमा प्रबंधन पर चर्चा।

7. स्तंभ नं- 347 का रखरखाव पर चर्चा।

8. अन्य स्तंभों का संयुक्त निरीक्षण पर चर्चा।

9. सीमा क्षेत्र में नियमित संयुक्त बैठक पर चर्चा।

10. प्राकृतिक जल संरक्षण के लिए बाढ़ के दौरान स्लुइस गेट खोल कर जल प्रवाह प्रणाली को मेंटेन करना आदि विषयों पर चर्चा।

इसके अलावा कुछ उलझे हुए मामलों के ऊपर चर्चा हुई जो इस प्रकार है :

12. द्विपक्षीय नियमित संचार पर चर्चा।

13. सूचना साझा करना पर चर्चा।

14. सीमावर्ती नागरिकों के लिए नागरिक शिक्षा पर चर्चा।

बैठक में उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अनिल कुमार, एडीएम पीजीआरओ राज किशोर लाल, एएसपी पूर्वी चंपारण शैशव यादव, अनुमंडल पदाधिकारी प्रिय रंजन राजू, अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top