
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : केसरिया- मोतिहारी/ बिहार :
★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा आज केसरिया में बौद्ध स्तूप पर्यटन केंद्र के पहुंच पथ का कार्य प्रारंभ हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन, बिहार -सह- प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण सुनील कुमार, एवं केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा की उपस्थिति में केसरिया प्रखंड में बाढ़ की स्थिति का भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने बताया कि केसरिया बौद्ध स्तूप के पहुंच पथ के भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो गया है जल्द ही पानी कम होने पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्तूप का सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।
बाढ़ की तैयारी की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि केसरिया प्रखंड में तीन पंचायत ढेकहा, काढान, पश्चिम सुंदरपुरा प्रभावित है। प्रभावित जनसंख्या लगभग 10020 है। इस प्रभावित क्षेत्र में पॉलीथिन शीट 2531 सभी पंचायतों में वितरित किया गया है। बाढ़ में घिरे 598 लोगों को निष्क्रमित किया गया है।
बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से पूरी तरह घिरे छेत्रो में 14 नावों का परिचालन किया जा रहा है ताकि लोगों को बाढ़ में आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रभावित सभी लोगों का सम्पूर्ति पोर्टल पर आधार अपडेशन हो गया है। यदि कोई व्यक्ति छूट गया है उसका भी नाम जोड़ा जाएगा।
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ से घिरे क्षेत्रों में फसल नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द वैकल्पिक बीज हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखा जाए।
मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता चकिया, भूमि जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन ,अंचल अधिकारी केसरिया, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के केसरिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।