
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी- पटना/ बिहार :
★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा वीसी के माध्यम से सभी अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के साथ किया गया। उन्होंने बारी बारी से सभी अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से बाढ़ पूर्व तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले साल जिस पंचायत /गावों में बाढ़ आई थी उस पंचायत/ गांव के पीड़ित परिवारों का आधार का सत्यापन सम्पूर्ति पोर्टल पर किया जाए। ताकि बाढ़ की स्थिति में उन्हें आपदा राहत का वितरण किया जा सके। यह कार्य सम्पूर्ति पोर्टल पर 31 मई तक हर हालत में पूरा कर लिया जाए। सभी अंचल अधिकारी सत प्रतिशत आधार का सत्यापन सम्पूर्ति पोर्टल पर करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने अनुमंडल का अनुश्रवण करेंगे तथा प्रतिदिन समीक्षा की प्रगति आपदा शाखा को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि अंचल बनकटवा, तेतरिया, रक्सौल, मेहसी, बंजरिया, पकड़ीदयाल और तूरकोलिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं है अतः विशेष ध्यान देकर उसे अपडेट कराएं।
उन्होंन सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के साथ साथ बाढ़ पूर्व की तैयारियों पर भी ध्यान दिया जाए। यदि किसी पदाधिकारी, कर्मचारी की आवश्यकता हो तो अपने स्तर से प्रतिनियुक्ति कर कार्य संपादित कराए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि नावो का निबंधन उसका सत्यापन के साथ नाव के मालिक एवं चालकों का कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने सभी अंचल अधिकारी को यह निर्देश दिया की हर हाल में आज से सामुदायिक रसोई का संचालन शुरू हो जाना चाहिए। सामुदायिक रसोई का नोडल पदाधिकारी अंचल अधिकारी को बनाया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी इस में सहयोग प्रदान करेंगे।
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन मे रह रहे कोबिट पेशेंट का स्वास्थ्य एच आई टी ऐप से ट्रैकिंग करवाना सुनिश्चित किया जाय। एएनएम को पंचायत टैग हुआ है या नहीं, ANM पेशेंट का ऑक्सीजन लेवल एवं टेंपरेचर एप पर अपलोड कर रही है कि नहीं इसका खुद मॉनिटरिंग करे।
जिलाधिकारी महोदय कार्यापालक अभियंता जल निस्तारण डिवीजन मोतिहारी, कार्यपालक अभियंता सिकरहना तटबंध को निर्देश दिया कि तटबंधों की मरम्मती जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाए।
इस समीक्षात्मक बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, कार्यपालक अभियंता जल निस्तारण डिवीजन मोतिहारी, कार्यपालक अभियंता सिकरहना तटबंध एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।