![](https://newstodayupdate.in/wp-content/uploads/2021/05/IMG_20210516_211843.jpg)
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : सुगौली- मोतिहारी/ बिहार :
★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★
केसरिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां स्वजन बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव में बारात आने से पहले स्थानीय पुलिस ने पहुंच शादी पर रोक लगा दी।
पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की की शादी परिजनों द्वारा कराने को लेकर आरोप लगाया। बता दें कि बरात आने से महज कुछ ही घंटे पूर्व स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष के द्वारा नाबालिक लड़की की शादी को नहीं कराने को लेकर परिजनों को आदेश दिया। वही थानाध्यक्ष के द्वारा लड़की के आयु संबंधी कागजात को भी देखा। उक्त लड़की का उम्र 17 वर्ष 2 माह की थी।
इस संबंध में बताया जा रहा है कि किसी ने चकिया स्थित चाइल्ड लाइन सब सेंटर को सूचना दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए समन्वयक नरायन मजूमदार ने गुरुवार को लड़की के घर पहुंच इस मामले जांच की। मामला सही पाते हुए इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा शादी पर प्रतिबंध लगाकर मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि उक्त लड़की की शादी कल्याणपुर थाना के बलुआ गांव में तय हुई थी। शादी पर प्रतिबंध लगने की घटना क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।