
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : अगरतला/ त्रिपुरा :
त्रिपुरा के अगरतला में नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करने डीएम शैलेश यादव ने एक शादी समारोह से दूल्हे को भी धक्के मारकर बाहर निकाल दिया,मैरेज हाल को सील कर 30 लोगों को हिरासत में भी ले लिया था। इस मामले में को लेकर कई विधायक और मंत्री ने प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिलाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए बोला था।
मैरिज हॉल में डीएम शैलेश कुमार यादव के द्वारा लिए एक्शन का वीडियो सामने आने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मुख्य सचिव को घटना की रिपोर्ट देने को कहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुये मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
देशभर में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। नार्थ ईस्ट में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। त्रिपुरा में नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन कर शादी समारोह आयोजित किए जाने पर पश्चिमी त्रिपुरा जिले के डीएम एक मैरिज हॉल में घुस गए। इस दौरान डीएम साहब इतने गुस्से में थे कि उन्होंने दूल्हे को भी नहीं बख्शा और उसे भी धक्का मार कर बाहर निकाल दिया। साथ ही डीएम ने मैरिज हॉल को भी सील कर दिया। डीएम शैलेश के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो के अनुसार पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव एक शादी समारोह को रुकवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में डीएम शैलेश यादव काफी गुस्से में भी दिखे। इस दौरान डीएम ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे लोगों को वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं डीएम शैलेश यादव ने दूल्हे को भी धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। साथ ही डीएम शैलेश ने कई लोगों के साथ अभद्रता भी की। इस दौरान डीएम शैलेश यादव ने भाषाई स्तर पर भी सारी सीमाओं को लांघ दिया।