न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : भाजपा के योगी ने बताई मुकेश सहनी को उनकी औकात, यूपी पुलिस ने बिहार के मंत्री को एयरपोर्ट से ही वापस भेजा, नही मनाने दिया फूलनदेवी शहादत दिवस

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। बिहार के कैबिनट मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से बाहर निकलने की भी इजाजत यूपी पुलिस ने नहीं दी। रविवार को वाराणसी में पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने आए विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को होटल डी पेरिस में पुलिस ने नजरबंद कर दिया और होटल के इर्दगिर्द फोर्स तैनात कर दी गई। इसके साथ ही पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी के स्वागत में शहर की सड़कों पर लगाए गए बैनर-पोस्टर को पुलिस ने जेसीबी की मदद से उतरवा दिया।

उन्हें एयरपोर्ट के लाउंज में ही रोक लिया गया। आपको बतादें कि इंडिगो दिल्ली के विमान से 2:20 बजे दोपहर में पहुंचे। विमान से उतरते ही मुकेश सहनी को सुरक्षा घेरा में लेकर वीआईपी लाउंज में बैठाया गया। एयरपोर्ट पर लगभग सवा दो घंटे की हुज्जत के बाद 4:36 बजे मुकेश ने बाबतपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। इस बीच VIP के कार्यकर्ताओं ने नजरबंद किए गए नेताओं और पार्टी अध्यक्ष को वाराणसी ने आने देने के विरोध में छावनी क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। पुलिस की कार्रवाई की चेतावनी के बाद सभी शांत हुए।

पुलिस का कहना था कि पार्टी की ओर से कार्यक्रम के आयोजन के लिए मांगी गई अनुमति को स्वीकार नहीं किया गया है, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले वीआईपी के 50 से ज्यादा प्रमुख नेताओं को उनके होटलों में रोक दिया गया था। किसी प्रकार एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लौटा दिया। सहनी फिलहाल वीआईपी लाउंज में बैठे हैं। सहनी रामनगर में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में भाग लेनेवाले थे। पुलिस ने उस कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी है। रोक लगने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर सहनी को रमाडा होटल में केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने कहा कि होटल के साथ ही पुलिस ने एयरपोर्ट पर भी घेराबंदी कर रखी है। ‘ऐसा करके पुलिस न जाने क्या संदेश देना चाहती है। अनुमति न मिलने पर हमने अपना कार्यक्रम छोटा कर दिया है। इसके बावजूद हमें छोटा कार्यक्रम और प्रेस वार्ता की अनुमति नहीं दी जा रही है। हमारे पार्टी अध्यक्ष को बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया गया। हमारी मांग है कि हमारे जो भी लोग नजरबंद हैं उन्हें तत्काल छोड़ा जाए। हमारे अध्यक्ष के साथ पुलिस लोकतांत्रिक तरीके से पेश आए’।

22 जुलाई को फूलन देवी की प्रतिमा की गई थी जब्त

VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर क्षेत्र के सूजाबाद में पूर्व सांसद फूलन देवी की लोकार्पण रविवार को करने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही बीती 22 जुलाई को पुलिस ने प्रतिमा को जब्त कर लिया था। पुलिस का कहना था कि बगैर प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा नहीं स्थापित करने दी जाएगी। इसे लेकर VIP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खासी नाराजगी जताई थी। बाद में पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों को प्रतिमा वापस कर दी थी तो वह उसे लेकर पटना चले गए थे।

उधर, एडीसीपी वरुणा जोन विनय कुमार सिंह ने बताया कि VIP के नेताओं के पास किसी भी आयोजन की प्रशासनिक अनुमति नहीं है। इस वजह से उन्हें समझाया गया है कि वे वीकेंड लॉकडाउन का पालन करें। वीकेंड लॉकडाउन और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का उल्लंघन होने पर पुलिस अपना काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *