न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : PPE मॉडल में सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन अधिष्ठापन का उद्घाटन किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सदर अस्पताल पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में कल्पना सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया गया। तथा सीटी स्कैन मशीन के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली।

सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन अधिष्ठापन PPE मॉडल में किया गया है। जिले एवं जिले से बाहर रहने वाले सभी मरीजों के लिए कल्पना सिटी स्कैन सेंटर में पर्याप्त सुविधा दी गई है बशर्ते किसी डॉक्टर ने रेफर किया है। बाजार दर से 50-70% कम दर पर हेड , चेस्ट, एब्डोमेन, ऑर्बिट डेंटल आदि का समुचित इलाज हेतु सिटी स्कैन की सुविधा काफी किफायती दर पर उपलब्ध कराई गई है। सुविधा 24 घंटा घंटा के लिए उपलब्ध है। इस मशीन के अधिष्ठापन से लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला वासियों के लिए आर्थिक रूप से किफायती दर पर सीटी स्कैन कराने में काफी मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि तीसरी लहर के खतरे से सुरक्षा हेतु जिले भर में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। कई अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन कंसिट्रेटर प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भविष्य में खतरे से निपटने के लिए ऑक्सीजन की प्रचुर उपलब्धता रहेगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि तीसरी लहर से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *