न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : अन्ततः धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, Gen Z की हुई जीत

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली 

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छात्रों को लिखे पत्र में कहा कि जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं. देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें.*

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे Gen Z के देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के सियासी गलियारे में भी खूब हलचल देखी जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है. उधर गृहमंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं.

[metaslider id=”14718″]

इस्तीफे की मुख्य वजह छात्रों का प्रदर्शन: 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का संगठन पिछले एक महीने से अधिक समय से उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रहा था।

परीक्षा में गड़बड़ी: 

NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व अन्य अनियमितताओं के कारण सरकार पर लगातार नैतिक जिम्मेदारी का दबाव था।

प्रधानमंत्री को भेजा पत्र: 

धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया है।

[metaslider id=”15292″]

चिट्ठी का संदेश: 

प्रधान ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं.’ जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है. देश की युवा शक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है.

जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं. देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री मोदी को भेज दिया है.

प्रदर्शन समाप्त: 

सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार के साथ बन गई बात, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP ने अपना जंतर-मंतर का प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *