न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नेहा शर्मा के मासूम चेहरे के पीछे का काला सच, पूरा परिवार शराब का तस्कर, काला चिट्ठा आया सामने 

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली/समस्तीपुर

डा. राजेश अस्थाना एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से 75 लीटर शराब के साथ नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा की गिरफ्तारी ने शराब तस्करी के नेटवर्क को उजागर किया है. पुलिस उसके दरभंगा कनेक्शन और पारिवारिक पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है.*

बिहार के समस्तीपुर में First AC कोच से 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा को लेकर अब उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और कथित शराब कनेक्शन की जानकारी सामने आ रही है. समस्तीपुर स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई कार्रवाई के बाद जांच का दायरा केवल बरामद शराब तक सीमित नहीं है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस नेटवर्क से जुड़ी थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था.

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन में नेहा झा को समस्तीपुर में आरपीएफ ने पकड़ लिया। उसके पास आठ ब्रीफकेस और दो बैग थे, जिनमें करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब होने की बात सामने आई है। नेहा के साथ उसकी बड़ी बहन का देवर ईशान कुमार भी था। दोनों एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे थे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि 

नेहा समस्तीपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड-12 की रहने वाली बताई जा रही है। वह संजय कुमार झा की बेटी है। उसकी मां पुनीता झा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका हैं। वहीं उसके दादा शशिभूषण झा बारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं।

दूसरी बहन निशु झा शराब से जुड़े मामले में दो बार हुई गिरफ्तार

नेहा चार बहनों में सबसे छोटी है। उसके साथ गिरफ्तार ईशान कुमार उसकी बड़ी बहन अंशु झा का देवर बताया जा रहा है। नेहा की दूसरी बहन निशु झा को दरभंगा पुलिस शराब से जुड़े मामले में दो बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं तीसरी बहन अंजू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है। उसके खिलाफ शराब से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है।

शराब से जुड़े मामले में पिता भी जा चुके हैं जेल

नेहा ने दरभंगा के एलएस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। उसके पिता पंकज कुमार झा खेती-किसानी करते हैं। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले सिंघिया पुलिस ने उन्हें भी शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दो भाइयों की स्थिति 

नेहा के दो भाई भी हैं। एक भाई गांव में रहकर मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा भाई सिंघिया में रहकर इंटरमीडिएट के साथ नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, इस बार नीट में सफलता नहीं मिलने के बाद वह नशे की चपेट में आ गया था। उसका मुजफ्फरपुर के नशामुक्ति केंद्र में कई दिनों तक इलाज भी चला था।

होम डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े होने की चर्चा

ग्रामीणों के बीच हो रही चर्चा और पुलिस को मिल रही सूचनाओं के अनुसार, नेहा और उसकी बहनों का दरभंगा में शराब की होम डिलीवरी से जुड़े नेटवर्क से संबंध हो सकता है। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

अपनी बेहतर बातचीत और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच पहचान

ग्रामीण के मुताबिक, नेहा अपनी बेहतर बातचीत और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच पहचान के कारण शराब पहुंचाने का काम करती थी। पुलिस को यह सूचना भी मिली है कि उसने अपने साथ कुछ लड़कियों को जोड़ रखा था। हालांकि, पुलिस ने अभी इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

बहनों के साथ मिलकर शराब का धंधा चलाने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, चारों बहनों को उनके पिता ने पढ़ाई के लिए दरभंगा भेजा था। बाद में वहीं रहकर उनकी संगत और गतिविधियों में बदलाव आया। बताया जाता है कि नेहा की बड़ी बहन भी शराब के मामले में दरभंगा पुलिस के हाथों गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है।

वहीं पुलिस के अनुसार, नेहा और उसकी बहनों के दरभंगा में किराए के मकान में रहने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाली अंजू झा के खिलाफ शराब से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है।

BTech इंजीनियर बताया जा रहा ईशान

नेहा के साथ गिरफ्तार ईशान कुमार को बीटेक इंजीनियर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह जल्द और अधिक पैसा कमाने के लालच में नेहा के साथ शराब की खेप लेकर दरभंगा जा रहा था। हालांकि, पुलिस को इसकी भनक लग गई और समस्तीपुर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है पुलिस

जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार के मुताबिक, शराब के साथ नेहा की गिरफ्तारी पहली बार हुई है। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि इससे पहले भी वह कई बार दिल्ली से शराब की खेप दरभंगा ला चुकी हो सकती है। उसके पुराने रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। फिलहाल नेहा झा और ईशान कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दोनों के पुराने रिकॉर्ड, संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच शुरू 

पुलिस अब दोनों के पुराने रिकॉर्ड, संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बरामद शराब की खेप कहां से आई थी, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *