न्यूज़ टुडे फ़िल्म एक्सक्लूसिव : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर, अभिनेता व इम्पा के महासचिव कुकू कोहली को इम्पा कार्यालय में श्रद्धांजलि

न्यूज़ टुडे फ़िल्म एक्सक्लूसिव : मुम्बई

शहजाद खान, मुम्बई ब्यूरो (फिल्म)

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर, अभिनेता व इम्पा के महासचिव और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली को आज इम्पा कार्यालय में एक बैठक के बाद श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर इम्पा के अध्यक्ष एवं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के भी अध्यक्ष अभय सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष सुषमा शिरोमणि, उपाध्यक्ष अतुल पटेल और टीनू वर्मा (सुरेंद्र वर्मा), मुख्य कार्यकारी और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष निशांत उज्जवल के अलावा फिल्मकार राजकुमार आर पांडेय, फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना,

कार्यकारिणी सदस्य फिल्मकार प्रदीप सिंह अशोक पंडित, यूसुफ शेख, मनोज चतुर्वेदी, आरती पटेल, राजु भट्ट, हरीश पटेल, विनोद गुप्ता, समेत काफ़ी संख्या में फिल्म से जुड़े लोगों ने स्व. कोहली की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *